Cyclone Biparjoy: बिपरजॉय तूफान आनेवाले 48 घंटे में कोकण के तटीय इलाके में देगा दस्तक, महाराष्ट्र में आंधी-बारिश का अलर्ट
Edited By Vinod Jagdale

Edited By Vinod Jagdale

Cyclone Biparjoy: इन दिनों महाराष्ट्र के कुछ इलाक़ो में तेज हवाओं के बारिश हो रही है तो कुछ इलाकों में गर्मी अपना केहर बरपा रही है। ऐसे में अब चक्रवात यानी तूफ़ान का ख़तरा मंडरा रहा है। अरब महासागर में कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो चुका है और अगले 24 से 48 घंटे में यह कम दबाव का क्षेत्र तूफ़ान में परावर्तित होने का क़यास मौसम विभाग ने लगाया है। संभावित तूफ़ान का ख़तरा कोकण के तटीय इलाक़े रायगढ़,रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के अलावा मुंबई समेत थाणे, पालघर को रहेगा तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
मौसम विभाग के अनुसार अरब महासागर में आग्नेय दिशा में चक्रवात की स्थिति है इसी कारण महासागर में कम दबाव का क्षेत्र तैयार हुआ हैय़ यह कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 से 48 घंटे में उत्तर के तरफ़ बढ़ेगा और इसकी क्षमता और बढ़ेगी यह कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में तब्दील हो जाएगा 8 और 9 जून को यह तूफ़ान और तेज होगा इस दरम्यान समंदर उफान पर रहेगा और हवा की रफ़्तार प्रति घंटा 90 किलोमीटर रहेंगी।
फिलहाल तूफान की आशंकाओं को देखते हुए अरब सागर में मछवारों के जाने पर पाबंदी लगा दी गयी है। इससे पहले 2020 में निसर्ग तूफान और 2021 में तौकते तूफान ने महाराष्ट्र के तटीय इलाको तबाही मचाई थी इस साल में पहले तूफ़ान ने बंगाल के उपसागर में दस्तक दी थी उसे “मोचा” नाम दिया गया था। अरब महासागर में तैयार हो रहे चक्रवात का नाम ‘बिपरजॉय’ है यह नाम बांग्लादेश ने दिया है। फ़िलहाल मौसम विभाग के साथ सभी सरकारी एजेंसिया अरब महासागर में हो रही मौसम के बदलाव पर नज़र रखे हुए है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: