चक्रवाती तूफान ‘असना’ से बच गया गुजरात, बदला रास्ता; अब इस देश में मचाएगा तबाही

Cyclone Asna Gujarat Latest News Update: बाढ़ और भारी बारिश के बाद गुजरात में बड़े चक्रवाती तूफान की एंट्री होने वाली थी। हालांकि गुजरात के लिए अब राहत की खबर सामने आई है। चक्रवात असना ने अपना रास्ता बदल लिया है।

IMD Cyclone Fengal Alert

Cyclone Asna Gujarat Latest News Update: बाढ़ और भारी बारिश के बीच गुजरात से एक बुरी खबर सामने आ रही थी। चक्रवात असना गुजरात से टकराने वाला था। हालांकि अब गुजरात के लिए राहत की खबर है। चक्रवात असना ने अपना रास्ता बदल दिया है। हालांकि गुजरात के तटीय इलाकों में इसका कुछ असर देखने को मिलेगा। ऐसे में 3,500 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

विज्ञापन

48 साल में पहला तूफान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 48 साल में पहली बार अरब सागर में इतना भयानक तूफान उठेगा। इससे पहले 1976 में अरब सागर में चक्रवाती तूफान देखा गया था। वहीं 1891 के बाद अरब सागर में उठने वाला यह चौथा चक्रवाती तूफान है। 1891 से 2023 के बीच तीन बार 1944, 1964 और 1976 में अरब सागर में चक्रवाती तूफान आए हैं। खासकर अगस्त महीने में अरब सागर पर चक्रवाती तूफान बनने से वैज्ञानिक भी हैरान हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

70-75 किलोमीटर की स्पीड से चलेंगी हवाएं

बीते दिन मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया था कि चक्रवाती तूफान असना का असर गुजरात के कच्छ जिले में देखने को मिलेगा। 70-75 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। IMD ने भारी बारिश के लिए भी अलर्ट जारी किया था। शुक्रवार को चक्रवात असना गुजरात के भुज से 190 किलोमीटर दूर था। मगर इसे लेकर अब एक राहत की खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार चक्रवात असना ने अपना रास्ता बदल लिया है। अब यह चक्रवात गुजरात की बजाए अरब देश ओमान से टकराने वाला है। हालांकि कच्छ में भी चक्रवात का असर देखने को मिल सकता है। कच्छ के जिलाधिकारी अमित अरोड़ा का कहना है कि चक्रवात असना ओमान की तरफ जा रहा है। इसलिए कच्छ में इसका मामूली असर पड़ा है। बारिश और तेज हवाओं का कहर जारी है। मगर इसमें किसी की मौत या घायल होने की खबर सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

28 लोगों की हुई मौत

बता दें कि गुजरात में पिछले कई दिनों से भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। इस आपदा में 28 लोगों की जान जा चुकी है। 18,000 से ज्यादा लोगों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। मृतकों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ