राजस्थान-गुजरात समेत 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में चलेंगी तेज हवाएं, पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट

IMD Monsoon Forecast: मौसम विभाग के अनुसार राजधानी दिल्ली में 1 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। आईएमडी के अनुसार आज देश के 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। आइये जानते हैं देशभर के मौसम का हाल।

IMD Weather Update Rain Alert Gujarat Flood

IMD Weather Update

IMD Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश थमने के बाद से ही उमस अब लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि आसमान बादलों का डेरा रहेगा। इस दौरान तेज हवा चलेंगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने आज देश के 16 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इनमें गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, बंगाल, नाॅर्थ ईस्ट, केरल शामिल हैं। वहीं गुजरात में पिछले 7 दिनों से तेज बारिश का दौर जारी है। राज्य के कई जिले पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। मौसम विभाग ने अरब सागर में उठे तूफान असना को लेकर अलर्ट जारी किया है। फिलहाल गुजरात में तूफान का आंशिक असर देखा जा सकता है। कच्छ के डीएम ने बताया कि अब तक 3500 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा चुका है।

विज्ञापन

राजधानी में चलेंगी तेज हवाएं

आईएमडी के अनुसार राजधानी दिल्ली में 31 अगस्त और 1 सितंबर को बारिश नहीं होगी। हालांकि इस दौरान तेज हवा चलेंगी और आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। 2 सितंबर को राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

राजस्थान में येलो अलर्ट जारी

बात करें राजस्थान की तो मौसम विभाग ने आज एक दर्जन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें बीकानेर, नागौर, अजमेर, बारां, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। वहीं लोगों को बारिश के दौरान घरों में रहने को कहा गया है।

विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा रहेंगे सूखे

दिल्ली से सटे पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 अगस्त से लेकर 2 सितंबर तक बारिश की संभावना नहीं है। हालांकि 2 सितंबर को कुछ जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल और उत्तराखंड में भी मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 2 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन

हिमाचल में 40 से अधिक सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड के कारण 40 से अधिक सड़कें बंद हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को मंडी और सिरमौर जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। राज्य में अब तक 150 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक प्रदेश को 1265 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ