Covid 19 Returns: एविएशन मिनिस्ट्री की नई एडवाइजरी, इन यात्रियों के लिए जा रहे सैंपल
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Edited By Amit Kasana

फाइल फोटो
Covid 19 Returns: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए गुरुवार को एविएशन मिनिस्ट्री ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने आदेश जारी करते हुए कहा कि उड़ान में कुल यात्रियों में से 2 फीसदी यात्रियों का कोविड टेस्ट किया जाए। आदेश में कहा गया है कि अराइवल पर यात्रियों की जांच की जाए।
Covid19 | MoCA to ensure 2% of the total passengers in a flight undergo Covid tests at the airport on arrival; Such passengers to be identified by the airline, will be allowed to leave the airport after giving sample. Samples testing positive will be sent for genome sequencing. pic.twitter.com/umEB34Y6Ep
— ANI (@ANI) December 22, 2022
आगे आदेश में कहा गया है कि एयरलाइन द्वारा ऐसे यात्रियों की पहचान की जाए जिनकी जांच करनी है। इन यात्रियों को के सैंपल लेने के बाद ही उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जाना सुनिश्चित किया जाए। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि जांच में पॉजीटिव आने वाले नतीजों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए।
इससे पहले आज दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की स्थिति और इससे संबंधित पहलुओं की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय वर्चुअल बैठक की अध्यक्षता की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया। पीएम मोदी ने विशेष रूप से कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लिए Precaution dose को प्रोत्साहित किया जाने पर जोर दिया। इसके अलावा दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में लोगाें को स्टेशन, बाजार आदि भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने की सलाह दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: