Kerala News: केरल में दो महिलाओं की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने भगवंत सिंह और उसकी पत्नी लैला को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में जानकारी सामने आई है कि दंपती कर्ज से परेशान था। उनका मानना था कि काला जादू करने से उनका कर्ज खत्म हो जाएगा, इसलिए उन्होंने दोनों महिलाओं की हत्या कर दी और शव को टुकड़ों में बांटकर अलग-अलग जगहों पर दफना दिया।
अभी पढ़ें – महाराष्ट्र सरकार पालघर मॉब लिंचिंग की जांच CBI को ट्रांसफर करने को तैयार, कहा- हमें आपत्ति नहीं
मामला एर्नाकुलम के कादवंतरा इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान रोसेलिन और पद्मा के रूप में हुई है। रोसेलिन जून में जबकि पद्मा सितंबर में गायब हुई थी। दोनों के लापता होने की सूचना उनके परिवारों ने पुलिस को दी थी। मंगलवार को पुलिस ने खुलासा किया कि काला जादू के मामले में उनकी हत्या कर दी गई और उन्हें दफना दिया गया।
गला काटकर की महिलाओं की हत्या
पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं की गला काटकर हत्या की गई थी। इसके बाद उनके शरीर के टुकड़े किए गए और फिर दंपती ने शव के टुकड़ों को अलग-अलग जगहों पर दफना दिया। पुलिस ने कहा कि मामले में एक अन्य आरोपी रशीद उर्फ मोहम्मद शफी भी शामिल है जिसने आरोपी दंपती की मदद की। पुलिस के मुताबिक, तीसरा आरोपी दोनों महिलाओं को लेकर दंपती के पास पहुंचा था।
कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त नागराजू चाकिलम ने बताया कि कादवंतरा (एर्नाकुलम) से लापता पद्मा के संबंध में हमारी जांच के दौरान पता चला कि तिरुवल्ला में दंपती के घर में महिला की हत्या कर दी गई और उसके शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर दफना दिया गया।
मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए तीसरे आरोपी तक पहुंचे
उन्होंने बताया कि पद्मा के गायब होने की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए हम मुहम्मद शफी तक पहुंचा। पूछताछ करने पर उसने पद्मा के अपहरण की बात स्वीकार कर ली। उसके बयान के आधार पर हम दंपती तक पहुंचे। जब दंपति से पूछताछ की गई तो उन्होंने पद्मा और जून में गायब रोसेलिन की हत्या की बात स्वीकार की।
अभी पढ़ें – Delhi: इमारत गिरने से बच्ची की मौत, 9 घायल, राहत कार्य जारी
नागराजू चाकिलम ने बताया कि दंपती ने वित्तीय लाभ के लिए दोनों महिलाओं की हत्या की थी। हमें पता चला कि दंपती ने मोहम्मद शफी को भुगतान किया था। हमें पूरे मामले का पता लगाने के लिए और समय चाहिए। साथ ही हम हत्या में और लोगों के शामिल होने की जांच कर रहे हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
22 mins agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
35 mins agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
2 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
3 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
3 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
5 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
5 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
6 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines