हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर बड़ी राहत, 24 घंटे में आए 1046 नए केस, 53 की मौत

विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। आज सोमवार के मुकाबले देश में कोरोना के नए मामले में कमी दर्ज की गई है। आज देश में करीब 1000 से कम नए केस सामने आए हैं।

देश में लगातार तीसरे दिन आज कोरोना के नए मामलों में कमी दर्ज की गई है। देश में 30 अक्टूबर को कोरोना वायरस के 1,604 मामले सामने आए थे, जबकि 31 अक्टूबर को 1326 मामले दर्ज किए गए।

अभी पढ़ें – Benefits Of Rose Water Bath: रोजाना नहाने के पानी में डालकर नहाएं गुलाब जल, स्किन को मिलेंगे गजब के फायदे

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 1,046 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 53 लोगों की जानें गई है। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 1,326 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 8 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 280 की कमी दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 1,046 नए केस सामने आए हैं जबकि 53 लोगों की मौत हुई है। इन 53 मामलों में वे 46 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े हैं।

इस दौरान 1,287 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 17 हजार 618 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 294 की कमी दर्ज की गई है।

अभी पढ़ें – Foods For Bloating: पेट फूलने की समस्या में खाएं ये 5 फूड्स, मिलेगा तुरंत आराम

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 54 हजार 638 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 7 हजार 942 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 29 हजार 77 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

(Zolpidem)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें