Corona Update: देश 24 घंटे में कोरोना के आए 4000 से कम नए केस, 18 की मौत

Corona Update
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज थोड़ी राहत की खबर है। गुरुवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के बाद देश में आज एकबार फिर कोरोना के 4000 से कम नए केस सामने आए हैं।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 3,947 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 18 लोगों की मौत हुई। इससे पहले गुरुवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,272 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 27 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 325 की कमी दर्ज की गई है।

Advertisment

 

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3,947 नए केस सामने आए हैं जबकि 18 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,096 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 39 हजार 583 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 87 हजार 497 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 19 हजार 95 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 629 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.73 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.09 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 1.135 फीसदी दर्ज की गई।

विज्ञापन

सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ 52 लाख 16 हजार 710 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 34 लाख 21 हजार 962 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ