Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर थोड़ी चिंता की खबर है। बुधवार के मुकाबले देश में आज भी कोरोना के दैनिक मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद देश में आज एकबार फिर कोरोना के 4000 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – Corona Alert: दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा, मास्क हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा ज़ुर्माना
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 4,272 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 3,615 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 22 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 657 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 4,272 नए केस सामने आए हैं जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,474 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 40 हजार 750 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 229 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 83 हजार 550 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 13 हजार 999 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 611 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.09 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 1.135 फीसदी दर्ज की गई।
अभी पढ़ें – Corona Alert: बच्चों को फिर से चपेट में ले रहा कोरोना, क्या बंद होने वाले हैं स्कूल?
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 218 करोड़ 17 लाख 94 हजार 748 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 21 लाख 63 हजार 248 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, सीने में संक्रमण के बाद अपोलो में भर्ती
36 mins agoदिल्ली में प्रोटेस्ट से परेशान कारोबारी, PM मोदी, राहुल-केजरीवाल से की अपील
50 mins agoदिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन को कोर्ट ने सुनाई 2 साल की जेल
1 hr agoदीपके-नेहा समेत 150 हिरासत में, CJP के तिरंगा मार्च में क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoकौन हैं सुधाकर दलेला, नेपाल में नियुक्त किए गए भारत के अगले राजदूत
3 hrs ago'प्लान B तैयार है', CJP का बड़ा दावा, अब क्या करेगी अभिजीत दीपके की टीम?
4 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने त्विषा शर्मा केस में दिया बड़ा आदेश, ट्रायल पर लगाई रोक
5 hrs agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 hrs agoदिल्ली में रावण के साथ जलेगा कॉकरोच का पुतला
6 hrs agoकनॉट प्लेस में 'तिरंगा' मार्च से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines