Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में देश में आए 3230 केस, 32 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर आज भी भारत के लिए राहत की खबर है। सोमवार के मुकाबले आज भी देश में कोरोना के दैनिक मामले में कमी दर्ज की गई है। इस कमी के साथ आज देश में कोरोना के करीब तीन हजार नए केस सामने आए हैं।
अभी पढ़ें – Corona Alert: दिल्ली में कोरोना का खतरा बढ़ा, मास्क हुआ अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा ज़ुर्माना
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 3,230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 32 लोगों की मौत हुई। इससे पहले सोमवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,129 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 20 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 899 की कमी दर्ज की गई है।
#COVID19 | India reports 3,230 fresh cases and 4,255 recoveries in the last 24 hours.
Active cases 42,358
Daily positivity rate 1.18% pic.twitter.com/hcY8Vlk5uc— ANI (@ANI) September 27, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 3,230 नए केस सामने आए हैं जबकि 32 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 4,255 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 42 हजार 358 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 1057 की कमी दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 75 हजार 673 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 40 लाख 4 हजार 553 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 562 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.72 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.10 प्रतिशत शामिल है। संक्रमण दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 217 करोड़ 82 लाख 43 हजार 967 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 14 लाख 08 हजार 253 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
First published on:
Read more: About our editorial guidelines and standards here.