Corona Update: देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के आए 635 नए केस, 11 की मौत

Corona Cases in India
विज्ञापन

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज भी राहत की खबर है। देश में कोरोना संकट काफी कम हो गए हैं। हालांकि पिछले दो दिनों से कोरोना के ग्राफ में थोड़ी तेजी देखी जा रही है। आज देश में कोरोना के 600 से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। जबकि 11 लोगों की जानें गई है।

बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 501 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 2 लोगों की जानें गई है। इससे पहले बुधवार को देश में कोरोना संक्रमण के 501 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 2 लोगों की मौतें हुई थी। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 134 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Advertisment

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 635 नए केस सामने आए हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 1,0216 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 7 हजार 175 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 386 की कमी दर्ज की गई है।

इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 67 हजार 311 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 41 लाख 29 हजार 601 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 30 हजार 546 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।

विज्ञापन

देश में अबतक कोरोना की ताजा स्थिति (India Corona Updates)

अभी कुल एक्टिव केस- 7 हजार 175
अबतक कुल संक्रमित- 4 करोड़ 46 लाख 67 हजार 311
अबतक कुल डिस्चार्ज- 4 करोड़ 44 लाख 29 हजार 590
अबतक कुल मौतें- 5 लाख 30 हजार 546

 

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देश में अब रिकवरी रेट बढ़कर 98.79 फीसदी पहुंच गया है। वहीं सक्रिय मामलों में कुल संक्रमण का 0.02 प्रतिशत शामिल है। जबकि सक्रिय मामलों की दर 0.2 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 फीसदी पर बरकरार है।

विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.83 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ