Corona Update: देश में 24 घंटे में कोरोना के आए 5108 नए केस, 31 की मौत
Edited By Pankaj Mishra

Edited By Pankaj Mishra

Corona Update: वैश्विक महामारी कोरोना के मोर्चो पर भारत के लिए आज एकबार फिर चिंता की खबर है। आज फिर देश में कोरोना के दैनिक मामले में तेजी दर्ज की गई है। आज देश में कोरोना के 5 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
बीते 24 घंटों में देश कोरोना के 5,108 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 31 लोगों की मौत हुई। इससे पहले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 4,369 नए मामले दर्ज किए गए थे। जबकि 20 लोगों की मौतें हुई। कल के मुकाबले आज नए संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में 739 की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
#COVID19 | India reports 5,108 fresh cases and 5,675 recoveries in the last 24 hours.
Active cases 45,749
Daily positivity rate 1.44% pic.twitter.com/8pLlkkonRx— ANI (@ANI) September 14, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 5,108 नए केस सामने आए हैं जबकि 31 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 5,675 लोग कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब रहे। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 45 हजार 749 रह गई है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव केस की संख्या में 598 की गिरावट दर्ज की गई है।
इसके साथ ही देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 45 लाख 10 हजार 57 हो गई है। जबकि ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर कुल 4 करोड़ 39 लाख 36 हजार 92 पहुंच गई है। वहीं देश में अब तक कुल 5 लाख 28 हजार 216 लोग कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दम तोड़ चुके हैं।
सरकार कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए वैक्सीनेशन पर जोर दे रही है। अब तक वैक्सीनेशन का आंकड़ा 215 करोड़ 67 लाख 6 हजार 574 हो गया पहुंच गया है। वहीं पिछले 24 घंटे में 19 लाख 25 हजार 881 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: