कांग्रेस 26 जनवरी से शुरू करेगी 'संविधान बचाओ यात्रा'

Congress: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकाली जाएगी।

Congress

Congress: कांग्रेस 26 जनवरी 2025 से ‘संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा’ निकालेगी। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि CWC का ये मानना ​​है कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने कांग्रेस को ‘संजीवनी’ दी थी और इससे कांग्रेस की राजनीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में होगा AICC का कार्यक्रम 

जयराम रमेश ने कहा कि बैठक में ये तय हुआ है कि सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अब फरवरी से नवंबर 2025 के बीच CWC की कोई बैठक नहीं होगी, हम अप्रैल में गुजरात में एआईसीसी का कार्यक्रम करेंगे। उनका कहना था कि कल से कर्नाटक से ‘जय बापू जय भीम जय संविधान’ अभियान शुरू होगा। हालांकि अब पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन के बाद ये कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

सोनिया गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लिखा लेटर 

इससे पहले सोनिया गांधी ने कहा कि वर्तमान सरकार (BJP) से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। उन्होंने कांग्रेस वर्किंग कमेटी को लेटर लिखकर कहा कि मौजूदा सरकार कभी आजादी के लिए नहीं लड़ी, बल्कि उन्होंने तो महात्मा गांधी का पुरजोर विरोध किया और उनकी हत्या करने वाले का महिमामंडन किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ