कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को सोमवार को भी राहत नहीं मिली. उनकी कस्टडी 2 दिन और बढ़ाई गई है. दोनों को सोमवार को मंदिर मार्ग पुलिस थाने में नवनियुक्त विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के आगे पेश किया गया और उन्हें दो दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. कॉकरोच जनता पार्टी लगातार ये आरोप लगा रही है कि जमानत की कार्यवाही में जानबूझकर देरी की जा रही है, ताकि इसके दो सह-संयोजकों की रिहायी रोकी जा सके.
ये भी पढ़ें: रिहा हुए CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका अब तक सलाखों के पीछे क्यों?
क्या है मामला?
इससे पहले दोनों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए लगाई गई पाबंदियों का उल्लंघन करने के बाद 13 अक्टूबर को शुरुआती तौर पर पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. आशुतोष रांका और सौरव दास को ताला लगे गेट को फांदकर जंतर-मंतर में घुसने के बाद हिरासत में लिया गया था. जंतर-मंतर को इससे पहले निर्धारित प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया था. कई CJP कार्यकर्ताओं के साथ दास और रांका ने उस दिन घटनास्थल पर तिरंगा फहराया था और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाए थे. इसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर एहतियातन गिरफ्तार कर लिया गया था. दोनों को बाद में एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था और मजिस्ट्रेट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था.
बुधवार को होगी पेशी
सूत्रों के मुताबिक, सोमवार को पुलिस ने दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसके बाद अदालत ने उन्हें दो और दिनों के लिए जेल भेज दिया. उन्होंने बताया कि दास और रांका को अब बुधवार को पेश किया जाएगा. इससे पहले रविवार को दोनों की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने दावा किया था कि कुछ अज्ञात लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने एक गैर-संज्ञेय मामला (NCR) दर्ज किया.
ये भी पढ़ें: ‘थप्पड़ मारा, बदसलूकी की…’, CJP के तिरंगा मार्च में CRPF कॉन्स्टेबल पर हुआ हमला, दिल्ली पुलिस ने जारी किया वीडियो
संबंधित खबरें
'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
3 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
4 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
5 hrs ago'बांग्लादेश या फ्रांस नहीं है भारत', रिजीम चेंज के आरोपों पर बोली कांग्रेस
7 hrs agoभारत के साथ ट्रेड डील को आखिरी रूप देने के बेहद करीब है US: मार्को रुबियो
8 hrs ago'नेपाल भागने वाले थे शूटर', टाइगर श्रॉफ केस में कोटा SP ने किए बड़े खुलासे
9 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
9 hrs agoछात्रों को फंसाता था चायवाला, लाखों में बेचा NEET का पेपर; CBI की चार्जशीट
10 hrs ago5 घंटे इंतजार, 10 मिनट सुनवाई... आशुतोष-सौरव दास को क्यों नहीं मिली रिहाई?
10 hrs agoCJP से टक्कर लेने आ गई 'लाल हिट जनता पार्टी', क्या है इस नए ग्रुप का मकसद?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines