हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'इंस्टाग्राम से हजारों पोस्ट हटा रही सरकार…', CJP के अभिजीत दीपके ने केंद्र पर साधा निशाना - ये काम नहीं आएगा

अभिजीत दीपके ने सरकार को यह चेतावनी भी दी कि इस तरह की ‘सेंसरशिप’ की वजह से से अविश्वास और बढ़ेगा. उन्होंने कहा, ‘असल में इस सेंसरशिप से उन लोगों के बीच और ज्यादा अविश्वास पैदा होने का खतरा है, जिनके प्रति सरकार जवाबदेह है.’

विज्ञापन
अभिजीत दीपके ने एक बार फिर साधा केंद्र सरकार पर निशाना. (Image- PTI)

कॉकरोच जनता पार्टी नेता अभिजीत दीपके ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सरकार विरोधी पोस्ट के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है. बुधवार सुबह एक पोस्ट में दीपके ने आरोप लगाया कि सरकार हर दिन हजारों सरकार विरोधी पोस्ट को हटाने के लिए मजबूर कर रही है.

दीपके ने कहा, ‘इंस्टाग्राम पर की जा रही यह कार्रवाई काम नहीं आएगी! सरकार हर दिन हजारों पोस्ट और अकाउंट हटा रही है, लेकिन वह एक बुनियादी बात भूल रही है. इंस्टाग्राम तो बस एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां लोग अपने सवाल उठा रहे हैं. इन सवालों के पीछे की वजहें सोशल मीडिया से कहीं बाहर मौजूद हैं और अकाउंट हटाने से ये सवाल खत्म नहीं हो जाएंगे.’

उन्होंने सरकार को यह चेतावनी भी दी कि इस तरह की ‘सेंसरशिप’ की वजह से से अविश्वास और बढ़ेगा. उन्होंने कहा, ‘असल में इस सेंसरशिप से उन लोगों के बीच और ज्यादा अविश्वास पैदा होने का खतरा है, जिनके प्रति सरकार जवाबदेह है.’

विज्ञापन

दीपके के साथी आशुतोष रांका ने भी आरोप लगाया कि हजारों पोस्ट ब्लॉक किए जा रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है, ‘भारत में हजारों इंस्टाग्राम अकाउंट्स को बैन किया गया है और लाखों वीडियो हटा दिए गए हैं.’

वरुण ग्रोवर ने भी साधा निशाना

CJP नेताओं के अलावा सरकार के कई आलोचकों ने भी शिकायत की है कि उनके पोस्ट ब्लॉक किए जा रहे हैं. गीतकार वरुण ग्रोवर ने शिकायत की कि उनकी एक कविता वाली पोस्ट को इंस्टाग्राम ने हटा दिया. यह पोस्ट एक व्यंग्यात्मक कविता थी, जिसे ग्रोवर ने सरकार के ‘2047 विकसित भारत’ के वादे पर लिखा था.

विज्ञापन

ग्रोवर ने एक्स पर इंस्टाग्राम के उस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए तंज कसते हुए लिखा, ‘एक कायर सरकार ने मेरी इस मासूम सी कविता के म्यूजिकल वर्जन को इंस्टाग्राम से हटा दिया. शायद 2047 में यह पाबंदी हटा दी जाएगी.’

और भी कईयों ने किया दावा

‘देशभक्त’ नाम के एक और व्यंग्यकार ने भी शिकायत की कि उनके कंटेंट को सेंसर किया जा रहा है. उन्होंने गुस्से में एक पोस्ट लिखी, ‘मोदी सरकार पूरी तरह से बौखला गई है और इंस्टाग्राम पर मनमानी कर रही है, ‘सुप्रीम लीडर’ की थोड़ी सी भी आलोचना करने वाले किसी भी कंटेंट को हटाया जा रहा है. यहां तक कि मजाक को भी नहीं बख्शा जा रहा है.’

विज्ञापन

लीगल न्यूज वेबसाइट LiveLaw ने भी दावा किया है कि सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे पर उनके द्वारा पोस्ट की गई एक पोस्ट को इंस्टाग्राम ने हटा दिया.

उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘इंस्टाग्राम ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे के बारे में ‘लाइवलॉ’ के आधिकारिक पेज पर डाली गई एक रील को हटा दिया. इस रील में सिर्फ ECI के पक्ष को समझाया गया था, लेकिन इंस्टाग्राम ने इसे यह कहते हुए हटा दिया कि ‘हमें इस कंटेंट को प्रतिबंधित करने के लिए एक कानूनी अनुरोध मिला है.’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola