दिल्ली के खराब मौसम का असर स्कूल, दफ्तर के बाद सुप्रीम कोर्ट पर भी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के लिए कहा

दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है. प्रदूषण ने भी यहां विकराल रूप धारण कर लिया है.

DELHI

दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी बहुत खराब है.

दिल्ली में खराब मौसम और प्रदूषण के चलते सुप्रीम कोर्ट में हाइब्रिड मोड में सुनवाई की सलाह दी गई है. सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने हाइब्रिड मोड अपनाने की सलाह दी है. उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि जहां हो सके, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हाइब्रिड मोड में सुनवाई के लिए पेश हों. सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री की ओर से इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया गया है. बता दें, पहले भी CJI सूर्यकांत ने दिल्ली में एयर क्वालिटी को लेकर चिंता जाहिर की थी. दिसंबर के शुरुआत में सीजेआई की अगुवाई वाली बेंच ने गहरी चिंता जाहिर करते हुए कहा था कि लाखों लोग प्रदूषित हवा में सांस ले रहे हैं.

विज्ञापन

घने कोहरे के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिन घना कोहरा हो सकता है. 15 दिसंबर से 19 दिसंबर तक दिल्ली-NCR, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, यूपी और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा होने के आसार हैं. घने कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात भी असर पड़ सकता है.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR बना गैस चैंबर

दिल्ली-एनसीआर गैस चैंबर बन गया है. यहां घनी धुंध और प्रदूषण की वजह से विजिबिलिटी जीरो है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) करीब 600 पहुंच गया है. प्रदूषण पर काबू पाने के लिए एनसीआर में ग्रैप-4 लागू किया गया है. सेंट्रल पॅाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के अनुसार, दिल्ली-नोएडा में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘सीवियर’ कैटेगरी का हो गया है, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. स्कूल-दफ्तर हाइब्रिड मोड में चल रहे हैं.

दो दिन से लागू GRAP-4

शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-4 लागू कर दिया गया था. इसके नोएडा और गाजियाबाद में बाद प्री-नर्सरी से 5वीं तक की कक्षाएं पूरी तरह ऑनलाइन मोड में चलाने के आदेश जारी किए गए हैं. वहीं, कक्षा 6 से 9 और 11वीं की पढ़ाई हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों) जारी रहेगी. गौतम बुद्ध नगर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने एक निर्देश में कहा कि जिले के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, निजी और अन्य बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में ये नियम तुरंत प्रभाव से लागू होंगे. उन्होंने बताया कि जहां संभव हो स्कूल ऑनलाइन क्लासेज कराएं, वहीं अन्य जगह पर सीमित उपस्थिति में ऑफलाइन कक्षाएं लगाई जा सकती हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ