'मैं अंताक्षरी में गाना गाने के लिए एक्साइटेड था, लेकिन...' इवेंट में बोले CJI चंद्रचूड़

CJI DY Chandrachud Excited To Sing In Antakshari Game: सीजेआई ने कहा कि वैसे उनकी आवाज अच्छी नहीं, इसलिए उनके गाने पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

image - 2023-12-14T115215.279
विज्ञापन

कर्मचारियों के बीच भाईचारे को बढ़ाना

इस मीट का उद्देश्य कोर्ट के रजिस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के बीच भाईचारे को बढ़ाना था। इस कल्चरल मीट के दौरान कर्मचारियों के बीच कई तरह की प्रतियोगिताएं करवाई गई। बुधवार को कल्चरल मीट के विजेताओं को पुरस्कार और अवॉर्ड दिये जाने के लिए समारोह किया गया, जिसमें CJI चंद्रचूड़ ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और अवॉर्ड दिये। इस दौरान उन्होंने अपने गाने के शौक जाहिर किया और इस तरह के इवेंट की खासियत बताई।

विज्ञापन

CJI चंद्रचूड़ की खुशी

CJI चंद्रचूड़ ने कहा कि ‘मुझे इस की बहुत खुशी होती है कि इस एनुअल प्रोग्राम में रजिस्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों के परिवार भी हिस्सा लेते हैं। वैसे हमारा रजिस्ट्री परिवार कुल 2,500 कर्मचारियों का है। ऐसे में जब इस तरह के एनुअल प्रोग्राम में इन कर्मचारियों के परिवार भी भाग लेते हैं तो ये परिवार और बड़ा हो जाता है।

विज्ञापन

कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा

इसी इवेंट के दौरान CJI ने सरप्राइज देते हुए रजिस्ट्री के सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की घोषणा की। CJI ने कहा कि इस तरह की घोषणा आमतौर पर तब की जाती है जब कोई मुख्य न्यायाधीश रिटायर होते हैं और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ