हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

ऑपरेशन सिंदूर के बाद चीन ने पाकिस्तान के लिए की जासूसी, रिपोर्ट में खुलासा

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक संघर्ष में चीन ने पाकिस्तान की कई तरह से मदद की, लेकिन ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने सब कुछ नाकाम कर दिया। रक्षा मंत्रालय से जुड़ी संस्था की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है।

विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए थे। इस दौरान तुर्की जहां खुलकर पाकिस्तान के पक्ष में खड़ा दिखाई दिया, वहीं अब एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ने भी पाकिस्तान की खुलकर मदद की, लेकिन इसके बावजूद भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सफल रहा।

 रिपोर्ट में क्या है खुलासा?

रक्षा मंत्रालय से जुड़ी थिंक टैंक संस्था Centre for Joint Warfare Studies (CENJOWS) की रिपोर्ट में दो बड़े खुलासे किए गए हैं, चीन ने पाकिस्तान की एयर डिफेंस और रडार सिस्टम को भारत के खिलाफ व्यवस्थित करने में मदद की। चीन ने पाकिस्तान की सैटेलाइट निगरानी प्रणाली को 15 दिनों के भीतर भारत पर फोकस करने लायक बना दिया।

CENJOWS के महानिदेशक मेजर जनरल (रि.) अशोक कुमार के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान की रडार तैनाती इस तरह से सेट करवाई थी कि अगर भारत की तरफ से कोई सैन्य कार्रवाई होती, तो पाकिस्तान को पहले से जानकारी मिल जाती।

विज्ञापन

चीन की ‘लाइव फायर टेस्टिंग’ भी नाकाम

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चीन ने इस पूरे घटनाक्रम को अपनी रक्षा तकनीकों की ‘लाइव फायर टेस्टिंग’ के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन वह इस परीक्षण में विफल साबित हुआ। भारतीय सेना की सटीक और तेज कार्रवाई ने चीन-पाक गठजोड़ की रणनीति को पूरी तरह से निष्फल कर दिया।

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?

22 अप्रैल को पहलगाम (जम्मू-कश्मीर) में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर दिया था, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया और 6 मई की रात भारतीय सेना ने पीओके व पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए।

विज्ञापन

इन हमलों में कई आतंकी मारे गए। आतंकी ठिकाने तबाह कर दिए गए। पाकिस्तानी सुरक्षा प्रणाली असहाय साबित हुई। भारतीय सेना ने इस सैन्य कार्रवाई को “ऑपरेशन सिंदूर” नाम दिया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola