जब CEC राजीव कुमार की जुबां से छलका EVM का दर्द, 'वफा खुद से नहीं होती और खता...'

Chief Election Commissioner Rajeev Kumar on EVM: मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शायरना अंदाज में ईवीएम पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस दौरान ईवीएम पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने इस दौरान कहा कि ईवीएम 100 प्रतिशत सुरक्षित है।

CEC Rajeev Kumar

Rajeev Kumar (File Photo)

विज्ञापन

Chief Election Commissioner Rajeev Kumar on EVM: चुनाव के बाद जब नतीजे आते हैं तो अक्सर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर सवाल उठते हैं। कभी ईवीएम को हैक करने की बात कही जाती है तो कभी इसके जरिए नतीजे बदलने के भी आरोप लगाए जाते हैं। हालांकि ईवीएम पर उठते सवालों को लेकर चुनाव आयोग ने कई बार स्थिति साफ की है। जब शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के सामने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा के बाद ये सवाल आया तो उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

बताया EVM का दर्द

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शायराना अंदाज में ईवीएम का दर्द बताया। उन्होंने कहा- ”मुझे पता था कि ये सवाल जरूर मेरे सामने आएगा। मैंने इसके बाद रात को अपने हाथों से कुछ लिखा।” राजीव कुमार ने इसके बाद शायरी सुनाते हुए कहा- ”अधूरी हसरतों का इल्जाम हर बार हम पर लगाना ठीक नहीं, वफा खुद से नहीं होती, खता ईवीएम की कहते हो।”

विज्ञापन

ये ईवीएम कह रही है, मैं नहीं

हालांकि इस शायरी के साथ राजीव कुमार ने स्पष्ट किया कि ये ईवीएम कह रही है, मैं नहीं कह रहा हूं। इसके बाद उन्होंने आगे कहा- ईवीएम 100 प्रतिशत सेफ है। उन्होंने आगे ईवीएम पर सवाल उठाने वाली पॉलिटिकल पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा- ईवीएम पर सवाल उठाने वाले जब रिजल्ट आता है तो उस पर कायम भी नहीं रहते क्योंकि कई बार आप उन्हीं के पक्ष में रिजल्ट आ जाता है।

विज्ञापन

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल

आपको बता दें कि इस बार मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद दिग्विजय सिंह ने ईवीएम पर सवाल उठाए थे। उन्होंने लोकसभा चुनाव की तारीख की घोषणा से ऐन पहले भी पुराना राग अलापा। उन्होंने ईवीएम के खिलाफ गैर-राजनीतिक मंच बनाने की भी बात कही। उन्होंने ईवीएम मुक्त भारत अभियान नाम से कमेटी बनाई है। दिग्विजय सिंह का कहना है कि एक दिन ईवीएम की चोरी पकड़ी जाएगी और सभी बेनकाब हो जाएंगे। दिग्विजय सिंह ने इसके पीछे बड़ा खेल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि इसमें बड़ी चालाकी से किसी राज्य की विधानसभा सीटों को चिह्नित किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ