चेन्नई में गैस लीक, 30 से ज्यादा छात्रों की तबीयत बिगड़ी, NDRF की टीम कर रही जांच

Chennai Gas Leak: पुलिस के अनुसार अस्पताल से बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होकर पहुंचने की सूचना मिली थी। बच्चों ने स्कूल में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की।

Chennai Gas Leak, Chennai, Children Sick, Hospital, NDRF Investigation, School

अस्पताल पहुंची छात्राएं

Chennai Gas Leak: चेन्नई में कथित रूप से गैस लीक होने के बाद एक स्कूल के 30 से ज्यादा बच्चे बीमार पड़ गए हैं। शुक्रवार को आंखों में जलन और चक्कर आने की शिकायत के बाद इन बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि बच्चे दो दिन से सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत कर रहे थे।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची है। मीडिया को दिए बयान में एनडीआरएफ के कमांडर ए के चौहान ने कहा कि फिलहाल मैं सटीक कारण नहीं बता सकता। हमें अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है। हमारी टीम ने आकर स्थिति का आकलन किया, सब कुछ सामान्य है, हमें किसी गैस की गंध नहीं आई है।

विज्ञापन

पुलिस गैस का खंगाल रही स्रोत

पुलिस के अनुसार अस्पताल से बड़ी संख्या में बच्चों के बीमार होकर पहुंचने की सूचना मिली। मौके पर बच्चों ने स्कूल में सांस लेने में परेशानी होने की शिकायत की। कुछ बच्चों ने उल्टी होने की भी शिकायत की थी। फिलहाल स्कूल प्रशासन ने इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। शुरुआती जांच में ये अनुमान है कि गैस स्कूल के पास किसी फैक्ट्री से आई होगी। हालांकि पुलिस ने अभी किसी बात की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन

पुलिस ने जांच के लिए गठित की टीम

इस मामले में जिला कलेक्टर और पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्चों के परिजनों के बयान लिए गए हैं। बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद उनकी तबीयत खराब होने का स्पष्ट कारण पता चलेगा। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ