Richest Leader In Modi 3.0 Cabinet : चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता चंद्र शेखर पेम्मासानी ने आंध्र प्रदेश की गुंटूर लोकसभा सीट से चुनाव में जीत हासिल की है और वह नरेंद्र मोदी की कैबिनेट का हिस्सा भी बनने वाले हैं। वह लोकसभा चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर उम्मीदवार थे और अब सबसे अमीर कैबिनेट मंत्री भी बन जाएंगे। टीडीपी इस समय भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए गठबंधन का हिस्सा है।
पढ़िए नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की लाइव अपडेट्स
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के एनालिसिस के अनुसार पेम्मासानी ने अपने पास 5705 करोड़ रुपये की संपत्ति होने का ऐलान किया था।
3 लाख से ज्यादा मतों के अंतर से जीते थे
लोकसभा चुनाव में पेम्मासानी ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किलारी वेंकट रोसैया को 3.4 लाख मतों के विशाल अंतर से हराया था। टीडीपी नेता जयदेव गल्ला के अनुसार पेम्मासानी केंद्रीय मंत्रिंडल में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह पेम्मासानी का पहला लोकसभा चुनाव था। वह पेशे से डॉक्टर हैं।
उनका परिवार दशकों से टीडीपी का समर्थक रहा है। तेनाली से बुर्रीपलेम गांव से आने वाले पेम्मासानी यूवर्ल्ड के संस्थापक भी हैं। यह एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है जो बड़े एग्जाम्स के लिए ऑनलाइन लर्निंग टूल्स उपलब्ध कराता है। अब उनकी एंट्री केंद्रीय कैबिनेट में होने जा रही है। हालिया लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद गुंटूर में उन्होंने 2 बार सांसद रहे जय गल्ला की जगह ली है। गल्ला ने जनवरी 2024 में राजनीति से संन्यास ले लिया था।
ये भी पढ़ें: JP Nadda ने कभी नहीं लड़ा लोकसभा चुनाव, फिर भी क्यों हैं मोदी-शाह के फेवरेट?
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश से किस-किसको बनाया जाएगा मंत्री? सामने आ गई चौंकाने वाली लिस्ट!
ये भी पढ़ें: इन महिला सांसदों का मंत्री बनना तय! देखिए लिस्ट से किस-किस का कट गया पत्ता?
संबंधित खबरें
UGC NET फॉर्म भरने की आज आखिरी तारीख, क्या फिर बढ़ेगी लास्ट डेट?
2 mins agoकौन थे जोशीमठ हादसे में जान गंवाने वाले 6 लोग? बद्रीनाथ से लौटते समय क्रैश
8 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
6 hrs agoजनगणना में देनी होगी घर-गाड़ी-मुखिया की जानकारी, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
8 hrs agoजनगणना 2027 को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार ने जारी किया पूरा शेड्यूल
10 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
10 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
12 hrs agoसरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
13 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
13 hrs agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines