Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Women Ministers In Modi Government: देश में आज तीसरी बार लगातार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी पीएम पद की शपथ लेंगे। 2014 और 2019 में जब मोदी ने शपथ ली थी, तो बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ आई थी। जादुई नंबर 272 से ज्यादा सांसद पार्टी के जीतकर आए थे। इस बार एनडीए तो बहुमत से पार है, लेकिन बीजेपी की काफी सीटें घटी हैं। जिसके बाद सरकार में सहयोगी दलों का रोल अहम रहेगा। बीजेपी ने इस बार 240 सीटें हासिल की हैं। मोदी सरकार 3.0 में कई महिला मंत्रियों को शामिल किए जाने की भी चर्चा है।
माना जा रहा है कि निर्मला सीतारमण और अनुप्रिया पटेल को फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं, स्मृति ईरानी को हारने के बाद भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा थी। लेकिन अब सामने आ रहा है कि उनका पत्ता कट सकता है। सूत्रों के मुताबिक निर्मला सीतारमण को मोदी सरकार में शामिल किया जा सकता है।
निर्मला सीतारमण दूसरी ऐसी वित्त मंत्री हैं, जो मनमोहन सिंह के बाद अपना 5 साल का टर्म पूरा कर चुकी हैं। वे इससे पहले रक्षा मंत्रालय का कामकाज भी संभाल चुकी हैं। माना जा रहा है कि उनका नाम मंत्रियों की लिस्ट में है। इसके बाद नंबर आता है अनुप्रिया पटेल का। जिनको फिर से मंत्री बनाया जा सकता है। वे पिछली सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री रह चुकी हैं। बेंगलुरु नॉर्थ से जीतकर संसद पहुंचीं शोभा करंदलाजे को भी मंत्री बनाए जाने की चर्चा है। इससे पहले भी वे मंत्री रह चुकी हैं। झारखंड की कोडरमा सीट से जीतकर आईं अन्नपूर्णा देवी को भी मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने की चर्चाएं हैं।
Guys, give your big smiles now
Cabinet formation meet & new look of cabinet ministers of Modi 3.0
BJP/NDA straight hitting out from Day One without wasting any time
Focus on
1. Gati – Shakti
2. First 100 Days Plan Implementation
3. Governance & 5 Yrs Agenda
4. Fast Tracking… pic.twitter.com/26w7CDZDyq— Flt Lt Anoop Verma (Retd.) 🇮🇳 (@FltLtAnoopVerma) June 9, 2024
महाराष्ट्र के रावेर सीट से बीजेपी सांसद रक्षा खडसे और गुजरात की भावनगर लोकसभा सीट से बीजेपी की टिकट पर जीतकर संसद पहुंचीं निमुबेन बम्भानिया का नाम भी मंत्रियों की सूची में माना जा रहा है। अमेठी से स्मृति ईरानी को पहली बार हार के बाद मंत्री बनाया गया था। लेकिन 2019 में वे अमेठी से जीतीं। जिसके बाद फिर मंत्री बनाया गया। इस बार हारी हैं। माना जा रहा है कि अब उनको मंत्री नहीं बनाया जाएगा। वहीं, फतेहपुर से हार चुकीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी इस बार मंत्री नहीं बनेंगी। हरसिमरत कौर बादल अब एनडीए में नहीं हैं। इस बार वे जीती भी हैं। लेकिन एनडीए से बाहर होने पर वे भी मंत्री नहीं बन सकेंगी। वहीं, मीनाक्षी लेखी, भारती पंवार का नाम भी लिस्ट में नहीं है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।