नई दिल्ली: देश में एक बार फिर कोरोना के नए केस बढ़ रहे हैं। ऐसे में केंद्र ने सभी राज्यों को स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान बड़ी सभाओं से बचने के लिए कहा है। नए केसों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी कर रहा है कि भीड़ वाले बड़े आयोजन से बचना चाहिए। साथ ही इस तरह के आयोजन में लोगों को जाने से भी खुद को रोकना चाहिए।
दिल्ली में मास्क जरूरी, उल्लंघन पर 500 रुपए जुर्माना
केंद्र ने संक्रमण से बचने के लिए लोगों से मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने और अपने हाथों को साफ करने का भी आग्रह किया है। इस बीच कई राज्यों ने मास्क को अनिवार्य रूप से लगाने समेत कोरोना सुरक्षा उपायों को मजबूत करना शुरू कर दिया है। दिल्ली सरकार ने इस सप्ताह मास्क को जरूरी कर दिया है और कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर प्रत्येक पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक ट्वीट कर जानकारी दी है कि कुछ स्थानों पर कोरोना के मामलों के बढ़ने के बाद केंद्र ने राज्यों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए कोई बड़ी सभा न हो और सभी लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।
देश में कोरोना के आज 16 हजार से ज्यादा नए केस मिले
बता दें कि शुक्रवार को पूरे देश में कोरोना के 16,561 नए केस सामने आए हैं जबकि कोविड पॉजिटिविटी रेट 5.44% है। कुल मामलों की संख्या में दिल्ली और मुंबई का प्रमुख योगदान रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 2,726 नए मामले सामने आए, जो लगभग सात महीनों में सबसे अधिक है। संक्रमण के कारण छह लोगों की मौत भी हुई, पॉजिटिविटी रेट 14.38 प्रतिशत थी।
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines