Cabinet Minister Extortion Demand Case Solved: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ से 50 लाख रंगदारी मांगने और पैसे नहीं देने पर मारने की धमकी देने वाला गिरफ़्तार हो गया है। केंद्रीय मंत्री से 50 लाख की रंगदारी मैसेज के जरिए मांगी गई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने आरोपी को झारखंड के रांची से दबोच लिया।
बाराखंबा रोड थाना पुलिस टीम आरोपी मिनाजुल अंसारी (46 ) को दिल्ली ले आई है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि इसी शख्स ने झारखंड के एक विधायक से भी रंगदारी मांगी थी, लेकिन विधायक उस मैसेज को पढ़ नहीं पाए, इसलिए उन्हें मामले का पता नहीं चला। वहीं मिनाजुल ने केंद्रीय मंत्री को धमकी बेटी के ब्वॉयफ्रेंड के फोन से भेजी थी, क्योंकि वह उसे फंसाना चाहता था।
यह भी पढ़ें:Gujarat Accident: एक चूक से 7 जिंदगियां खत्म, मृतकों में 5 स्टूडेंट्स, जूनागढ़ में हुआ भीषण हादसा
मोबाइल नंबर ट्रेस करने पर मिला आरोपी
बता दें कि केंद्रीय मंत्री संजय सेठ के फोन पर शुक्रवार की शाम 7 बजे कुछ मैसेज मिले। एक मैसेज में 50 लाख रुपये की रंगदारी देने की बात लिखी गई थी। दूसरे मैसेज में पैसे नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी थी। केंद्रीय मंत्री ने इसकी जानकारी तुरंत बाराखंबा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत FIR दर्ज करके उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे मैसेज आए।
बाराखंबा थाने की टीम महावीर सिंह के नेतृत्व में इस मामले की जांच करने में जुटी। नंबर को ट्रेस किया तो उसकी लोकेशन रांची के इलाके में मिली। पुलिस टीम तुरंत रांची पहुंची और नंबर को ट्रेस करके मिनाजुल को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसे बेटी का ब्वॉयफ्रेंड पसंद नहीं है, इसलिए उसने लड़के को फंसाने के लिए साजिश रची थी।
यह भी पढ़ें:Bomb Blast: बनाते-बनाते फटा बम! मुर्शिदाबाद में 3 लोगों की मौत, भीषण विस्फोट से फैली दहशत
गृह विभाग को पत्र लिख मांगी थी सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने बताया कि उन्हें एक अज्ञात नंबर से मैसेज भेजकर 50 लाख की रंगदारी मांगते हुए धमकी दी गई थी। हाल ही में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने सुरक्षा मांगी थी। इसके लिए उन्होंने गृह विभाग को लेटर भी लिखा था। झारखंड में वे चुनाव प्रचार कर रहे थे। गृह विभाग ने DGP को आदेश दिए थे।
बता दें कि मंत्री संजय सेठ से पहले बिहार में पूर्णिया सीट से सांसद पप्पू यादव को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। एक्टर सलमान खान और एक्टर शाहरुख खान को भी धमकियां दी गई हैं। इन धमकियों का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नाई गैंग से मिला, लेकिन केंद्रीय मंत्री को इस तरह एक आम इंसान द्वारा धमकी दिया जाना, पुलिस विभाग के लिए नई चुनौती बन गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
2 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
4 mins agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 hr ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
1 hr agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
3 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
4 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
5 hrs agoसऊदी अरब में फंसे कश्मीरी उमरा यात्री, फ्लाइट रद्द होने से बढ़ रहा खर्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines