Budget 2025 Bank Holiday: 1 फरवरी को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगे? देखिए RBI का अपडेट

Budget 2025 Bank Holiday: आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बंद रहते हैं। चूंकि आज बजट पेश किया जाएगा, तो क्या आज भी बैंक बंद रहेंगे?

Budget 2025 Bank Holiday

Budget 2025 Bank Holiday: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को 2025 का बजट पेश करने वाली हैं। बजट पेश करने के लिए शनिवार का दिन चुना गया है। बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। कई लोगों के मन में यह सवाल होगा कि क्या बजट वाले दिन भी बैंक बंद रहेंगे? RBI ने फरवरी 2025 के महीने में कितनी छुट्टियां रहेंगी, इसकी लिस्ट जारी कर दी है। अगर आप बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं तो पहले बैंकों की छुट्टी का शेड्यूल देख लें।

विज्ञापन

शनिवार को रहती है छुट्टी

देश में कुछ बड़ा आयोजन होता है तो कई बार बैंकों में छुट्टी कर दी जाती हैं। आज भी देश के लिए खास दिन है क्योंकि 1 फरवरी को बजट पेश किया जाना है। जिनके मन में यह सवाल है कि क्या आज के दिन बैंकों में काम होगा? तो जान लीजिए कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के साथ-साथ सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं। आज यानी 1 फरवरी 2025 महीने का पहला शनिवार है, जिसमें बैंकों को खोला जाएगा। इसलिए बजट वाले दिन भी रोज की तरह ही बैंक का काम किया जाएगा।

विज्ञापन

कितने दिन रहेगी बैंकों में छुट्टी?

RBI ने 2025 के लिए हर राज्य में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। बैंकों में छुट्टियां क्षेत्रीय समारोहों को देखते हुए दी जाती हैं। जिसमें राष्ट्रीय कार्यक्रम, क्षेत्रीय त्योहार और वीकेंड शामिल होते हैं। महीने के पहले और चौथे शनिवार के अलावा सभी रविवार को बैंकों में काम नहीं होता है। फरवरी के महीने में कुल 14 दिनों तक बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन

Budget 2025 Bank Holiday

कब-कब रहेगी छुट्टी?

फरवरी के महीने में 2 फरवरी 2025- रविवार, 3 फरवरी- सरस्वती पूजा (अगरतला), 8 फरवरी- दूसरा शनिवार, 9 फरवरी- रविवार, 11 फरवरी- थाई पूसम (चेन्नई), 12 फरवरी- गुरु रविदास जयंती (शिमला), 15 फरवरी- लुई-नगाई-नी (इम्फाल), 16 फरवरी- रविवार, 19 फरवरी- छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर), 20 फरवरी- राज्यत्व दिवस (आइजोल, ईटानगर), 22 फरवरी- चौथा शनिवार, 23 फरवरी- रविवार, 26 फरवरी- महाशिवरात्रि (भारत के अधिकांश भागों में) और 28 फरवरी- लोसर (गंगटोक) में छुट्टी रहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ