क्या है GYAN थीम, जिस पर एक फरवरी को संसद में पेश होगा अंतरिम बजट? हो सकती हैं 5 बड़ी घोषणाएं

Budget 2024 expectations details in hindi: 1 फरवरी को संसद में बजट पेश किया जाएगा। इस बार अनुमान है कि सरकार युवा, महिलाओं, किसान समेत आम जन से जुड़े अन्य मुद्दों पर बड़े ऐलान करेगी।

parliament session budget 2024

संसद में 1 फरवरी को अंतरिम बजट

Budget 2024 expectations details in hindi: आगामी एक फरवरी को संसद सत्र में बजट पेश होगा। इस दौरान केंद्र सरकार GYAN थीम पर कई ऐलान कर सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, GYAN के चारों एल्फाबेट का मतलब है G से Gareeb, Y से Yuva, A से Annadata और N से Nari, जिन पर सरकार का पूरा पर फोकस है। इस बार 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र में (parliament session) बजट सेशन होगा। यह 17 वीं लोकसभा है।

विज्ञापन

पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और राष्ट्रपति का अभिभाषण 

मिली जानकारी के अनुसार, संसद सत्र में सबसे पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। इसी दिन संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर इस बार आम लोगों को बजट (budget 2024) में कई घरेलू उत्पादों में राहत मिलने की उम्मीद है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) अंतरिम बजट पेश करेंगी।

विज्ञापन

बढ़ेगी पीएम किसान सम्मान निधि, NPS पर भी होगी घोषणा  

मिली जानकारी के अनुसार बजट में महिलाओं और अलग-अलग जरूरतमंद जातियों के लिए खास ऐलान किए जाएंगे। इसके अलावा सरकार पीएम किसान सम्मान निधि को बढ़ा सकती है। सरकार ने NPS (नेशनल पेंशन स्कीम) पर भी नई योजना तैयार की है, जिस पर बजट में अलग-अलग घोषणाएं हो सकती हैं।

संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी के अनुसार, 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद सत्र चलेगा। 16 जून को लोकसभा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा, जिसके बाद लोकसभा चुनाव की घोषणा होने का अनुमान जताया जा रहा है। चुनावी साल होने के चलते जनता को इस बार के बजट से कई उम्मीदें हैं। सरकार भी लोकलुभावन बजट पेश कर लोगों को साधने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन

बजट सत्र की प्रमुख बातें 

  • 17 वीं लोकसभा का आखिरी बजट होगा।
  • 31 जनवरी से 9 फरवरी तक संसद बजट सत्र होगा।
  • 1 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी।
  • बजट में युवा, महिलाएं, किसान, रोजगार, सैनिक आदि मुद्दों पर योजनाएं पेश होंगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ