बीच पर घुमाने लाया, समुद्र में फेंक दिया; होटल मैनेजर ने बताया आखिर क्यों और कैसे पत्नी को लगाया ठिकाने?

Goa hotel manager drowns her wife: पुलिस के अनुसार कपल की शादी को अभी केवल एक साल ही बीता था। लेकिन दोनों के बीच संबंध खराब थे।

goa hotel manager drowns her wife

गौरव कटियार

Goa hotel manager drowns her wife: गोवा के एक लग्जरी होटल के मैनेजर को उसकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, शुक्रवार को मैनेजर Gaurav Katiyar ने पुलिस को यह बताया था कि बीच पर घुमने के दौरान वह दोनों तेज लहरों में बह गए। वह तो किसी तरह बच निकल आया लेकिन उसकी पत्नी Diksha Gangawar की डुबने से मौत हो गई है।

विज्ञापन

लोगों ने देखा, केवल गौरव की आया था

पुलिस के अनुसार 29 वर्षीय गौरव साउथ गोवा के नामी होटल Courtyard by Marriott at Colva में मैनेजर है। गौरव के अनुसार वह दीक्षा के साथ Canacona के Cabo de Rama बीच पर गया था, जब उसके साथ यह हादसा हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी खंगालना शुरू की। इसके अलावा घटना के समय वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में एक बात निकलकर आई की लोगों ने दोनों को लहरों के बीच देखा था लेकिन थोड़ी देर बाद केवल गौरव ही बाहर निकलकर आया।

विज्ञापन

घुमाने के बहाने बीच पर लेकर गया

गोवा पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती पूछताछ में गौरव ने छानबीन में सहयोग नहीं किया। जब उसके साथ सख्ती की गई तो वह टूट गया और उसने हत्या करने की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार दीक्षा को उस पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक था। इसी बात पर दोनों के संबंध अच्छे नहीं थे। अकसर इस मुद्दे पर दोनों की बहस होती और नौबत मार पिटाई तक पहुंच जाती थी। इस घरेलू कलह से तंग आकर उसने दीक्षा को ठिकाने लगाने की सोची और वारदात के दिन उसे घुमाने के बहाने बीच पर लेकर गया। जहां उसे डुबोकर मार दिया और पूरे मामले को हादसे का रूप देने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार दोनों की  शादी को अभी एक साल ही बीते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ