हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

BSF में भर्ती होने का सुनहरा मौका, जम्मू से चुने गए 30 युवा

Indian Army News: नियुक्ति से पहले युवाओं को बीएसएफ की तरफ से प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें भविष्य में ये युवा बीएसएफ का हिस्सा बन सकें।

विज्ञापन
बीएसएफ अधिकारी के साथ चयनित छात्रा

मानस श्रीवास्तव

Indian Army News: अगर आप सेना में भर्ती होकर बॉर्डर पर देश की सेवा करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल, BSF ने देश के युवाओं को फोर्स में भर्ती करने के लिए नया अभियान शुरू किया है। भर्ती से पहले बीएसएफ खुद मुफ्त प्रशिक्षण भी देगी। बीएसएफ ने हाल ही में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की शुरुआत की है।

बीएसएफ समेत अन्य पैरामिलिट्री फोर्स मे भर्ती होने का मिलेगा मौका 

जानकारी के अनुसार स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत बीएसएफ ने आज से फोर्स में भर्ती से पहले प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की है। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार जम्मू के संबा सेक्टर के सीमावर्ती गांवों मे रहने वाले स्थानीय युवाओं के लिये खास तौर से ये प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु किया गया है। इस कार्यक्रम में चयन किए गए लोगों को प्रशिक्षण के बाद बीएसएफ समेत अन्य पैरामिलिट्री फोर्स मे भर्ती होने का मौका मिलेगा।

चयनित युवाओं को ट्रेनिंग के लिए दिया जाएगा जरूरी सामान   

बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि चयनित लोगों को ट्रेनिंग के लिए  जरूरी सामान भी दिया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरुआत में संभा सेक्टर से 30 युवाओं को चुना गया है, जिसमें लड़कियां भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस प्रशिक्षण कार्यक्रम मे चयनित होने के लिए बीएसएफ की तरफ से एक प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई जिसमें इन युवाओं का चयन किया गया है।

11 फरवरी तक चलेगी ट्रेनिंग 

चयनित होने वाले युवा चकफकीरा गलार, सिंकी, सोरडी, पंगडोर और सुचेतगढ गांव के हैं। इन सभी लोगों को ट्रेनिंग के लिए किताबें, ट्रैक सूट औऱ जूते समेत अन्य जरूरी चीजे दी गईं। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार इन युवाओं की ट्रेनिंग 11 फरवरी तक चलेगी, फिर इनकी परीक्षा होगी। बीएसएफ के इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए 125 बीएन बीएसएफ के कमाडेंट सी. एस. पराशरी ने कहा बीएसएफ सीमावर्ती गांवो के ऊर्जावान युवाओ को बीएसएफ में शामिल करने के लिये हमेशा तैयार रहती है। नियुक्ति से पहले स्थानीय युवाओं को बीएसएफ की तरफ से ये प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें भविष्य में ये युवा बीएसएफ का हिस्सा बन सकें।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें