सुप्रीम कोर्ट के जज बन सकते हैं दिल्ली HC के चीफ जस्टिस मनमोहन

झारखंड में आज हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में ममता बनर्जी, शरद पवार, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत इंडिया के 10 नेता मौजूद रहेंगे।

Breaking News Live Updates

नमस्कार, आज गुरुवार 28 नवंबर का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण की है। हेमंत सोरेन आज झारखंड के सीएम पद की शपथ लेंगे। समारोह में राहुल गांधी, शरद पवार, ममता बनर्जी समेत 10 पार्टियों के नेता शामिल होंगे। आज संसद के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन है। प्रियंका गांधी बतौर सांसद लोकसभा में शपथ ले सकती हैं। वहीं उधर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे सीएम पद को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। मैंने मोदीजी और शाह जी को फोन किया है उनसे कहा कि आपको जो भी फैसला होगा, हमें स्वीकार है। हम सरकार बनाने में अड़चन नहीं डालेंगे।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

सुप्रीम कोर्ट के जज बन सकते हैं दिल्ली HC के चीफ जस्टिस मनमोहन

दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनमोहन सुप्रीम कोर्ट के जज बन सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम से जस्टिस मनमोहन के नाम पर मुहर लग गई है। कॉलेजियम की सिफारिश केंद्र सरकार के पास जाएगी। अगर सरकार सिफारिश मान लेती है तो जस्टिस मनमोहन सुप्रीम कोर्ट के जज नियुक्त हो जाएंगे।

दिल्ली NCR में कबतक रहेंगी GRAP-4 पाबंदियां? सुप्रीम कोर्ट ने जारी की तारीख

राजधानी और आसपास के जिलों में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने ग्रेप स्टेज-4 की पाबंदियों को लेकर बड़ा फैसला दिया। अदालत ने अपने आदेश में कहा कि स्कूल-कॉलेज के मामलों को छोड़कर दिल्ली एनसीआर में 2 दिसंबर तक ग्रेप-4 लागू रहेगा। SC ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग को बैठक करने का निर्देश दिया।

संभल हिंसा के बाद पुलिस अलर्ट, जुमे की नमाज पर निगरानी रखेंगे जवान

संभल में हुई हिंसा के बाद कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट हुई। कल जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी के साथ पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। अपने अपने जोन में सभी वरिष्ठ अधिकारी फील्ड में तैनात रहेंगे और पैदल मार्च करेंगे। अराजक तत्वों पर खुफिया विभाग के साथ पुलिस भी नजर रखेगी। अपर पुलिस आयुक्त अपराध और कानून व्यवस्था हरीश चंदर ने जानकारी दी।

चित्रकूट में गाय से भिड़ते-भिड़ते बचा सीएम योगी का काफिला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्रकूट दौरे के दौरान उनकी फ्लीट के सामने गाय और सांड के आ जाने से वाहन भिड़ते-भिड़ते बच गए। आपको बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ चित्रकूट कलक्ट्रेट सभागार में बैठक कर रहे थे। लगभग डेढ़ घंटे चली बैठक के बाद वहां से डाक बंगला के लिए निकले। तभी रास्ते में एलआईसी तिराहे के पास आवारा पशु काफिले के बीच में आ गया। अचानक से पशु आते ही काफिले के वाहन भिड़ते हुए बाल बाल बचे। सीएम जनपद में एक दिवसीय दौरे पर हैं।

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर कल चुनाव आयोग जाएंगे कांग्रेस नेता

महाराष्ट्र चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर कल कांग्रेस के नेता सुबह 11 बजे चुनाव आयुक्त से मिलेंगे।

संभल की घटना पर लोकसभा में चर्चा हो

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा हम चाहते हैं कि संभल की घटना पर लोकसभा में चर्चा हो। हमें स्पीकर ने भरोसा दिलाया है कि वे इस पर चर्चा करवाएंगे। यूपी पुलिस लोगों को परेशान करने और बरगलाने का पूरा खाका तैयार कर रही है। हम कह रहे हैं कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है। अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर पर दावा करने वाले मुकदमे पर वे कहती हैं, सत्ता में बैठे लोग इस देश को पीछे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि युवाओं को रोजगार मिले। वे लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए एक दिशा में काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी से मिले जेपी नड्डा

आज दिल्ली में महायुति के नेताओं की बड़ी बैठक होनी है। इससे पहले आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पीएम मोदी से मुलाकात की। ऐसे में इस बैठक से पहले दोनों के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में धमाके की आवाज

दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में तेज धमाके की आवाज सुनी गई। इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद है और जांच में जुटे हैं।

नौसेना ने 3500 किमी. की दूरी वाली बैलेस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया

भारतीय नोसैना ने आज 3500 किमी. की दूरी वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। जो हाल ही में नौसेना में शामिल की गई परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिघाट से की गई। ये जानकारी रक्षा सूत्रों से सामने आई है।

कृपालु महाराज की बेटी का विधि विधान से अंतिम संस्कार

कृपालु महाराज की बेटी डॉ विशाखा त्रिपाठी का वृन्दावन स्थित यमुना के तट पर विधि विधान से अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम शव यात्रा में हजारों अनुयायी शामिल हुए। विशाखा त्रिपाठी की यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में मौत हुई थी। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के रहे पुख्ता इंतजाम।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में शपथ ली

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ ली

झारखंड में लिव-इन में रही गर्लफ्रेंड के 50 टूकड़े कर जंगल में फेंका

झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा वॉल्क्र जैसा मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने लिव इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव के 50 टूकड़ें पर उन्हें जंगल में जानवरों के खाने के लिए फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

प्रियंका गांधी के आवास के बाहर कांग्रेस समर्थकों का जश्न

दिल्ली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के आवास के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मना रहे हैं, क्योंकि वह आज सांसद के रूप में शपथ लेने वाली हैं।

ईडी की कई जगहों पर रेड

प्रवर्तन निदेशालय की हाई-इंटेंसिटी यूनिट (HIU) ने आज भारत भर में संचालित एक बड़े साइबर अपराध नेटवर्क से कथित रूप से जुड़े शीर्ष चार्टर्ड अकाउंटेंट को निशाना बनाकर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह छापेमारी एक जांच के बाद की गई है, जिसमें फ़िशिंग घोटाले, क्यूआर कोड धोखाधड़ी और अंशकालिक नौकरी घोटाले सहित हज़ारों साइबर अपराधों से उत्पन्न अवैध धन की लूट का खुलासा हुआ है।

हमने बीजेपी से कभी भीख नहीं मांगी- संजय राउत

दिल्ली में शिवसेना यूबीटी सांसद संजय राउत ने कहा, उनके पास पूर्ण बहुमत है, फिर भी 7 दिन बाद भी महायुति महाराष्ट्र को सीएम नहीं दे पा रही है। क्या कारण है? पीएम, अमित शाह और उनके नेता सीएम क्यों नहीं तय कर पा रहे हैं? वे एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे का नाम लेते हैं और शिवसेना के नाम पर राजनीति करते हैं लेकिन उनके फैसले दिल्ली में होते हैं। बालासाहेब ठाकरे का भविष्य कभी दिल्ली में तय नहीं हुआ, यह मुंबई में तय हुआ। हम कभी दिल्ली नहीं गए, वहां अटल जी और आडवाणी जी हुआ करते थे। हम कभी दिल्ली नहीं गए और उनके सामने भीख नहीं मांगी।

मानव तस्करी मामले में एनआईए की छापेमारी

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) मानव तस्करी मामले में छह राज्यों में 22 स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

चीता 'निरवा' के दो बच्चे मृत पाए गए

मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में चीता 'निरवा' के दो बच्चे 27 नवंबर को मृत पाए गए।

राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की परत

दिल्ली में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है और राष्ट्रीय राजधानी में धुंध की एक परत छाई हुई है।

चिराग पासवान के कारण बची युवक की जान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान बुधवार की रात गया से पटना आ रहे थे। इस दौरान नौबतपुर के पास सुनसान सड़क पर उनकी नजर एक बाइक सवार पर पड़ी जो कि एक दुर्घटना में घायल हो गया था। चिराग पासवान ने काफिया रुकवाकर युवक को जख्मी गाड़ी से हॉस्पिटल भिजवाया। चिराग पासवान के कारण युवक की जान बच गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ