'भ्रष्टाचार के पन्नों से भरी पड़ी है CAG रिपोर्ट', मंत्री आशीष सूद का बयान

पीएम मोदी आज दिल्ली में जहान-ए-खुसरो 2025 में शामिल होंगे। यह सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतराष्ट्रीय महोत्सव है। मोदी पहली बार इस आयोजन में शामिल होंगे। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

Breaking News Live Updates (1)

आज शुक्रवार 28 फरवरी का दिन है। खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की बड़ी खबर पीएम मोदी से जुड़ी है। पीएम मोदी दिल्ली में जहान-ए-खुसरो 2025 में शामिल होंगे। यह सूफी संगीत, कविता और नृत्य को समर्पित अंतराष्ट्रीय महोत्सव है। मोदी पहली बार इस आयोजन में शामिल होंगे। चैंपियंस ट्राॅफी में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद वहां की संसद में यह मुद्दा उठेगा। बात करें कल की बड़ी खबरों की तो तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा कि हिंदी की वजह से यूपी और बिहार की 25 भाषाएं खत्म हो गईं। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। दिनभर की बड़ी खबरों के लिए बने रहें न्यूज24 के साथ…

विज्ञापन

LIVE UPDATES

'भ्रष्टाचार के पन्नों से भरी पड़ी है CAG रिपोर्ट', मंत्री आशीष सूद का बयान

दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने कहा कि ये बहुत बड़ी रिपोर्ट है। अभी हमारे मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विधायकों को ट्रक में भरकर ले जाना पड़ेगा। ये भ्रष्टाचार के पन्नों से भरा पड़ा है। इसलिए एक-एक बात पर चर्चा करना उद्देश्य है। सिर्फ रिपोर्ट पेश करना उद्देश्य नहीं है। हंगामा खड़ा करना हमारा उद्देश्य नहीं है। सारे वादे पूरे करेंगे, वे खजाना खाली करके गए हैं। हमने कहा है कि GST मुआवजे के रूप में 38 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा मिले जिससे कोई विकास का काम नहीं हुआ और जानबूझकर खजाना खाली करके गए हैं, लेकिन हम नरेंद्र मोदी के सिपाही हैं, वादों को पूरा करने के लिए हम सब कुछ दांव पर लगा देंगे।

केंद्र और दिल्ली सरकार के बीच क्यों हो रही बातचीत? भाजपा विधायक ने बताया

भाजपा विधायक पवन शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की बैठक पर कहा कि पिछले 10 सालों तक दिल्ली का जैसा वातावरण रहा है उसे बदलने के लिए और लोगों में सुख-शांति आए व विकास हो इस दिशा में कई योजनाओं को लेकर केंद्र सरकार और दिल्ली की सरकार चिंता कर रही है।

16 मजदूरों को बचा लिया गया है- सीएम पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "16 मजदूरों को बचा लिया गया है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। हम आईटीबीपी से मदद ले रहे हैं। जिला प्रशासन और अन्य सभी लोग संपर्क में हैं और हम जल्द से जल्द सभी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।"

मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में लगी आग

मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में आग लग गई। हालांकि समय रहते बोट सवार यात्रियों को बचा लिया गया।

मंदिरों से नहीं सभी से अपील आएं और मदद करे- प्रतिभा सिंह

हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी योजनाओं के लिए मंदिरों से धन मांगे जाने पर राज्य की कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, हमारी सरकार अच्छे उद्देश्य के लिए सुख-आश्रय योजना चला रही है। यह योजना असहाय बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए शुरू की गई थी। यह केवल मंदिरों के बारे में नहीं है। हम सभी से अपील कर रहे हैं कि वे आकर बच्चों के कल्याण के लिए राशि दान करें। मंदिरों के अलावा अन्य संगठनों को भी आगे आकर अच्छे उद्देश्य के लिए योगदान देना चाहिए।

संभल शहर में शांति है- एसपी केके बिश्नोई

कोर्ट के आदेश पर संभल के एसपी केके बिश्नोई ने कहा, शहर में शांति है। पुलिस कर्मियों, पीएसी की उचित तैनाती है। कोर्ट के आदेश को जमीनी स्तर पर पूरी तरह लागू कराना पुलिस का कर्तव्य है और हम ऐसा करेंगे।

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तारापीठ शक्ति पीठ मंदिर का दौरा किया

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बीरभूम में तारापीठ शक्ति पीठ मंदिर का दौरा किया और पूजा-अर्चना की।

पुणे रेप केसः आरोपी से पूछताछ करने पहुंचे कमिश्नर

पुणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त रंजन कुमार शर्मा और डीसीपी स्मार्टाना पाटिल, जोन 2, पुणे सिटी पुलिस पुलिस स्टेशन कैंटोनमेंट पहुंचे जहां आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को गिरफ्तार कर रखा गया है।

पंजाब में चलती कार में लगी आग

पंजाब के मलोट डबवाली रोड पर लंबी के पास आज एक चलती कार में आग लग गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। डबवाली से लंबी की ओर आ रही एक चलती गाड़ी में आग लग गई। उन्होंने अपनी गाड़ी रोकी और मौजूद अन्य लोगों ने ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने से कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ड्राइवर को बचा लिया गया।

तेजस्वी पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का पलटवार

तेजस्वी यादव की टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा, गांवों में प्रचलित कहावत है 'चोरों को सब नजर आते हैं चोर'। चूंकि लालू यादव की सरकार 'गैंगस्टरों' की सरकार थी और इसलिए वे दूसरों को उसी नजर से देखते हैं।

ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट के फैसले पर वकील ने उठाए सवाल

पटना उच्च न्यायालय के ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट पर दिए गए फैसले पर अधिवक्ता शिवेश सिन्हा कहते हैं, 1971 में सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले में कहा गया है कि चिकित्सा न्यायशास्त्र के अनुसार शराब पीने के लिए एकमात्र निर्णायक सबूत रक्त परीक्षण और मूत्र परीक्षण है। हमारे मामले में, रक्त और मूत्र परीक्षण नहीं किया गया था, और केवल ब्रीथ एनालाइजर परीक्षण के आधार पर, एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसलिए, पटना उच्च न्यायालय ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को दोहराया है कि ब्रीथ एनालाइजर परीक्षण को शराब पीने का निर्णायक सबूत नहीं माना जा सकता है। उत्पाद शुल्क अधिनियम के तहत, केवल इस आधार पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती है।

डिजाइनर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, दुनिया आपका इंतजार कर रही

अहमदाबाद में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, आप सभी अपने भाग्य के निर्माता होंगे। मुझे यकीन है कि डिजाइनर, इनोवेटर और समस्या समाधानकर्ता के रूप में आप सभी दुनिया के लिए काम करेंगे। दुनिया न केवल आपका इंतजार कर रही है, बल्कि उसे आपकी जरूरत भी है। डिजाइन हमारे लिए कोई नई बात नहीं है। यह सालों से हमारे डीएनए में है।

जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का Video

जम्मू और कश्मीर के डोडा में भलेसा पर्वत पर भारी बर्फबारी हो रही है।

लाहौल और स्पीति में भारी बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण बर्फ की मोटी चादर से ढक गया है।

श्रीनगर एयरपोर्ट के रनवे से बर्फ हटाती BRO की गाड़ी

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने आज ताजा बर्फबारी के बाद श्रीनगर हवाई अड्डे के रनवे से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान में 4.5 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान में सुबह 05.14 बजे रिक्टर पैमाने पर 4.5 तीव्रता का भूकंप आया।

पुणे दुष्कर्म मामला मुख्य आरोपी अरेस्ट

पुणे दुष्कर्म मामले में आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे को पुणे क्राइम ब्रांच की एक टीम ने पुणे जिले के शिरुर तहसील के एक गांव से हिरासत में लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ