Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

कभी सीमा, कभी स्वीटी, कभी सरस्वती… राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल के नाम पर वोट चोरी पर किया खुलासा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीसरी बार वोट चोरी को लेकर प्रेस वार्ता की है। इस बार उन्होंने हरियाणा में वोट चोरी पर बात की। इस दौरान राहुल गांधी ने एक चेहरा का जिक्र किया जो विदेशी है लेकिन हरियाणा में कई जगह वोटर लिस्ट में शामिल हैं। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 5, 2025 13:22
हरियाणा में वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस वार्ता।

बिहार चुनाव में पहले चरम के मतदान से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी वोट चोरी पर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने हरियाणा में वोट चोरी पर खुलासा करने का दावा किया है। राहुल गांधी ने एक महिला की फोटो दिखाकर बताया कि उसने हरियाणा में अलग अलग करीब 20 जगह वोट करने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह महिला कभी सीमा, कभी स्वीटी तो कभी सरस्वती के नाम से वोट डाल रही है। राहुल गांधी ने मौजूद लोगों से पूछा कि यह महिला की कहां की है, गोवा, मणिपुर, महाराष्ट्र, हरियाणा जैसे कई नाम लिए। इसके बाद राहुल गांधी ने बड़ा खुलासा की यह महिला ब्राजेलियन मॉडल है।

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस 22,000 वोटों से चुनाव हार गई। यह महिला कौन है? उन्होंने हरियाणा में 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला। उनके कई नाम हैं। इसका मतलब है कि यह एक केंद्रीकृत ऑपरेशन है। यह महिला एक ब्राजीलियाई मॉडल है। यह एक स्टॉक फोटो है और वह हरियाणा में ऐसे 25 लाख रिकॉर्डों में से एक है।

---विज्ञापन---

बता दें कि राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का जिक्र किया है। फोटो में नीली डेनिम जैकेट पहले महिला दिख रही है। इस फोटो को फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने मुफ्त स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म अनस्प्लैश पर अपलोड की थी। 2 मार्च, 2017 को यह फोटो पहली बार अपलोड की गई थी। अनस्प्लैश लाइसेंस के हिसाब से उस फोटो को 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है। साथ ही 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

राहुल गांधी ने दिल्ली में द एच फाइल्स नाम से प्रेस वार्ता की। इस दौरान राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि पिछले लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 25 लाख वोटों की चोरी हुई है। सभी (एग्जिट) पोल कांग्रेस की जीत (हरियाणा में) की ओर इशारा कर रहे थे। दूसरी बात जो हमारे लिए आश्चर्यजनक थी, वह यह थी कि हरियाणा के चुनावी इतिहास में पहली बार डाक से वोट वास्तविक मतदान से अलग थे। कहा कि हरियाणा में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

राहुल गांधी ने दावा किया कि हमारे पास स्पष्ट सबूत हैं कि 25 लाख मतदाता (हरियाणा में) फर्जी हैं, या तो वे मौजूद ही नहीं हैं या वे डुप्लिकेट हैं या किसी के भी वोट देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। हरियाणा में 8 में से 1 मतदाता फर्जी है जो 12.5% ​​है।

यह भी पढ़ें: ‘मतदान केंद्रों पर कांग्रेस के पोलिंग एजेंट क्या कर रहे थे?’ राहुल के वोट चोरी आरोपों पर EC ने दिया जवाब

First published on: Nov 05, 2025 12:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.