IPS Shiladitya Chetia Suicide Inside Story: पहले मां का साथ छूटा, फिर मां जैसी सास भी दुनिया छोड़ गई और अब पत्नी की भी मौत हो गई। कोई बच्चा भी नहीं, जिसके सहारे जिंदगी बिता सकता। अकेले जिंदगी जीने से बेहतर उन्हें मर जाना सही लगा, इसलिए अपनी ही सर्विस गन अपनी ही कनपटी पर तानी और गोली चला दी। फिर तड़प-तड़प कर पुलिस अधिकारी ने दम तोड़ दिया।
सुसाइड करने का खौफनाक कदम उठाने से 10 मिनट पहले ही पुलिस अफसर की पत्नी ने कैंसर से तड़प-तड़प कर दम तोड़ा था। यही जुदाई और अकेले रहने का गम वे बर्दाश्त नहीं कर पाए और पत्नी के साथ खुद भी दुनिया को अलविदा कह दिया। यह दर्दनाक आपबीती है, IPS अधिकारी शिलादित्य चेतिया की, जिन्होंने बीते दिन खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। आइए जानते हैं उनकी कहानी…
बहादुरी के लिए मिला था राष्ट्रपति पदक
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, असम के गृह और राजनीतिक सचिव शिलादित्य चेतिया UPSC के 2009 बैच के सदस्य थे और बहादुर IPS अधिकारी थे। असम के 2 जिलों के वे SP रह चुके थे। तिनसुकिया के बाद सोनितपुर जिल में उन्होंने पुलिस अधीक्षक रहते हुए कई अपराधी पकड़े। वर्तमान में वे असम के गृह सचिव थे। शिलादित्य असम पुलिस की चौथी बटालियन के कमांडेंट भी रह चुके थे। साल 2015 में राष्ट्रपति पदक मिला था।
इंडिपेंडेंस डे पर उनकी बहादुरी के लिए उन्हें इस अवार्ड से नवाजा गया था, लेकिन पिछले 4 महीने से वे छुट्टी पर चल रहे थे। उन्होंने कैंसर पीड़ित पत्नी की देखभाल के लिए लीव ली थी, लेकिन पत्नी को मौत से जूझते हुए देखकर वे इतने निराश हो गए थे कि पत्नी का साथ छूटना बर्दाश्त नहीं कर पाए और उसके जाते ही मौत को गले लगा लिया।
यह भी पढ़ें:15 साल में नहीं बरसी ऐसी आग, क्या दिल्ली को झुलसा देंगे सूर्यदेव? और कितने रिकॉर्ड तोड़ेगी गर्मी
पत्नी के शव के पास ही खुद को गोली मारी
नेमकेयर अस्पताल के डायरेक्टर हितेश बरुआ के अनुसार, शिलादित्य ने पत्नी के शव के पास ही खुद को गोली मारी। उनकी पत्नी चेतिया 2 महीने से जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। 3 दिन पहले अचानक उसकी तबियत काफी खराब हो गई। शिलादित्य को जब यह बताया तो वे काफी चुप हो गए थे। बीते दिन शाम के 4.25 बजे चेतिया ने दम तोड़ दिया। शिलादित्य ने पत्नी के साथ आखिरी पलों में साथ रहने के लिए समय मांगा। इसी दौरान उन्होंने खुद को गोली मार ली। दोनों की शादी 12 मई 2013 को हुई थी। चेतिया के पिता भी पुलिस अफसर थे और चेतिया यूनिवर्सिटी की टॉपर स्टूडेंट थी।
यह भी पढ़ें:पाकिस्तान का Ex ब्रिगेडियर ISI एजेंट ढेर; जानें कितना खूंखार था आमिर हमजा? भारत में कराया था आतंकी हमला
संबंधित खबरें
NEET-PG में परसेंटाइल सिस्टम होगा खत्म! अब रैंक के आधार पर मिलेगा एडमिशन
10 mins agoभारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर धमाका, बाल-बाल बची यात्री ट्रेन
48 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
48 mins agoड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
9 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
11 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
13 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
13 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
15 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines