हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

94 मिनट तक विमान के लैंडिंग गियर में छिपा रहा 13 साल का बच्चा, काबुल से कैसे पहुंचा दिल्ली?

दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया जब काबुल से आई KAM एयरलाइंस की फ्लाइट में 13 साल का एक बच्चा लैंडिंग गियर में छिपा मिला. विमान के टर्मिनल 3 पर पहुंचने के बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने उसे घूमते देखा और हिरासत में लिया. पूछताछ में पता चला कि बच्चा अफगानिस्तान के कुंदुज का रहने वाला है और गलती से ईरान की बजाय भारत आ गया.

विज्ञापन
AI जनरेटेड फोटो

दिल्ली एयरपोर्ट से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक बच्चा विमान के लैंडिंग गियर से बैठकर दिल्ली पहुंच गया. 13 साल का बच्चा काबुल से दिल्ली आ रही एक विमान के लैंडिंग गियर में छिप गया था. दिल्ली पहुंचने के बाद जब विमान की चेकिंग चल रही थी तो इस बच्चे के बारे में जानकारी हुई. बच्चे को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई.

जानकारी के मुताबिक, काबुल से दिल्ली आई KAM एयरलाइंस की फ्लाइट (RQ-4401) की जब तलाशी ली गई तो बच्चे के बारे में पता चला. वह काबुल से ही विमान में छिपकर सवार हो गया था और वह लैंडिंग गियर के पास छिप गया था. 21 सितंबर की सुबह करीब 11:10 बजे एयरलाइन के सिक्योरिटी स्टाफ ने इस बच्चे को विमान के पास घूमते देखा.

कहां का रहने वाला है बच्चा?

जब सिक्योरिटी स्टाफ ने बच्चे से पूछताछ की तो पता चला कि वह अफगानिस्तान के कुंदुज शहर का रहने वाला है और बिना टिकट विमान में लैंडिंग गियर के हिस्से में छिपकर आया था. एयरक्राफ्ट की पूरी तलाशी के दौरान एयरलाइन सुरक्षा और इंजीनियरिंग टीम को लैंडिंग गियर एरिया से एक छोटा लाल रंग का ऑडियो स्पीकर भी मिला.

94 मिनट तक वह लैंडिंग गियर में छिपा रहा

अफगानिस्तान की KAM एयरलाइन का विमान काबुल के हामिद करजई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 8:46 बजे भारतीय समयानुसार रवाना हुआ और सुबह 10:20 बजे दिल्ली के टर्मिनल 3 पर पहुंचा. 94 मिनट तक वह लैंडिंग गियर में ही छिपकर बैठा रहा. करीब 11 बजे बच्चे को फ्लाइट के पास घूमते देखा गया और फिर उसे पकड़ लिया गया और बाद में उसे पूछताछ के लिए ले जाया गया. जहां कई एजेंसियों के अधिकारियों ने उससे पूछताछ की.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश

रिपोर्ट के अनुसार, बच्चा अफगानिस्तान की पारंपरिक पोशाक पहने हुए था. वह ईरान जाने की फिराक में था लेकिन वह गलत विमान में सवार हो गया. इस तरह वह काबुल से दिल्ली पहुंच गया. जब उसे पकड़ा गया तो वह प्रतिबंधित क्षेत्र में घूम रहा था. उसे पकड़ा गया और उससे पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें