बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में हंगामा, यात्री ने की कॉकपिट में घुसने की कोशिश

Air India Express की बेंगलुरु-वाराणसी फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री ने गलती से कॉकपिट का दरवाजा टॉयलेट समझकर खोलने की कोशिश की. पूछताछ में पता चला कि वह पहली बार फ्लाइट में सफर कर रहा था. वहीं दूसरी ओर, कानपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चूहा दिखने से उड़ान तीन घंटे देरी से हुई.

Air India Express

Air India Express

बेंगलुरु-वाराणसी एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया. जब एक शख्स शौचालय खोजते उए कथित तौर पर कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश करने लगा. इससे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया. बताया गया कि कॉकपिट खोलने की कोशिश करने वाला शख्स टॉयलेट खोजते हुए कॉकपिट की तरफ गया और गेट खोलने की कोशिश करने लगा था.

पूछताछ में यात्री ने बताया कि वह टॉयलेट जाना चाहता था, उसे गलती से कॉकपिट के दरवाजे को टॉयलेट का दरवाजा समझ लिया था. यात्री की पहचान श्रीमणि के रूप में हुई है. बताया गया कि उसने सिक्यूरिटी कोड दवाकर दरवाजा खोलने की कोशिश की थी. यात्री का कहना था कि वह पहली बार विमान में सफर कर रहा था, ऐसे में उसे जानकारी नहीं थी.

एयरलाइन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि सुरक्षा प्रोटोकॉल से समझौता नहीं किया गया और मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है. फ्लाइट IX1086 आज सुबह 8 बजे बेंगलुरु से उड़ान भरी और लगभग 10.30 बजे वाराणसी में उतरी.

वहीं कानपूर एयरपोर्ट पर एक और घटना हुई है. कानपुर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में चूहा दिखने से हड़कंप मच गया. विमान में यात्री चढ़ चुके थे लेकिन उड़ान भरने से पहले फ्लाइट में चूहा होने की चर्चा शुरू हो गई. जानकारी के अनुसार, इस फ्लाइट को दोपहर 2:10 बजे दिल्ली से कानपुर पहुंची थी और 2:50 बजे उसे दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. 

हालांकि जब ये विमान टेक-ऑफ के लिए तैयार हो रहा था और उड़ान भरने में कुछ ही मिनट बचे थे तो क्रू मेंबर की नजर केबिन में मौजूद चूहे पर पड़ी. इसके बाद विमान को तुरंत रोका गया और सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया. इसके बाद पूरे विमान की गहन तलाशी की गई, जिससे कोई समस्या ना आए. यह फ्लाइट करीब तीन घंटे लेट हो गई.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ