Jammu and Kashmir Election News: बेरूत में इजरायल के हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसराल्लाह की मौत ने हिंदुस्तान की सियासत को गर्मा दिया है। जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग से पहले प्रचार के अंतिम दिन पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती ने लेबनान के लोगों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। इसके बाद बीजेपी ने महबूबा पर पलटवार करते हुए कहा कि पीडीपी (पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी) की नेता पॉलिटिकल स्टंट कर रही हैं।
महबूबा मुफ्ती ने ट्विटर पर लिखा, ‘गाजा और लेबनान के शहीदों, खासतौर पर हसन नसराल्लाह के प्रति एकजुटता प्रदर्शित करते हुए मैं कल के सारे कार्यक्रम कैंसिल करती हूं। अपार दुख और असाधारण संघर्ष की इस घड़ी में हम फिलीस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।’
महबूबा पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि जब हिंदुओं पर हमला हो रहा था तो जम्मू और कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री चुप थीं। कविंदर गुप्ता बीजेपी और पीडीपी की गठबंधन सरकार में उपमुख्यमंत्री थे, और महबूबा सीएम थीं।
कविंदर गुप्ता ने ANI से कहा कि हिजबुल्लाह के नेता हसन नसराल्लाह की मौत पर महबूबा मुफ्ती दुखी हैं, लेकिन जब बांग्लादेश में हिंदू मारे जा रहे थे, वह खामोश थीं। ये सब घड़ियाली आंसू हैं, झूठी संवेदना है। जनता सब समझती है।
ये भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर में जीत कर भी कैसे हार जाएगी बीजेपी? उमर अब्दुल्ला ने बताया समीकरण
‘सबकुछ वोट के लिए…’
कश्मीर घाटी में बीजेपी के एक और नेता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि दुनिया में कहीं भी जंग नहीं होनी चाहिए। लोग शांति से जीना चाहते हैं। ठाकुर ने कहा कि महबूबा धार्मिक कार्ड खेल रही हैं। ये उनका इलेक्शन स्टंट है। सारा कुछ मुस्लिम समुदाय का वोट हासिल करने के लिए है।
हिजबुल्लाह के नेता हसन नसराल्लाह की मौत शुक्रवार को बेरूत में हुए इजरायल के हमले में हुई। नसराल्लाह के साथ उसकी बेटी जैनब भी मारी गई। हिजबुल्लाह को खत्म करने के लिए इजरायल ने बेरूत के घनी आबादी वाले उपशहरीय इलाके दहियेब में ऊंची इमारतों को निशाना बनाया।
नसराल्लाह के साथ 6 अन्य भी मारे गए
इस हमले में इजरायल का टारगेट नसराल्लाह था, जिसे सफलता पूर्वक इजरायली सेना ने मार गिराया। नसराल्लाह के साथ 6 अन्य लोगों की भी हमले में मौत हो गई, जिसमें नसराल्लाह की बेटी जैनब भी शामिल है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हमले में अली कराकी, मुहम्मद अली इस्माइल, हुसैन अहमद इस्माइल भी मारे गए हैं।
नसराल्लाह की हत्या के विरोध में जम्मू और कश्मीर के बडगाम और श्रीनगर में शनिवार को लोगों को प्रोटेस्ट मार्च निकाला। हाथों में हसन नसराल्लाह की तस्वीरें थामे सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे।
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines