---विज्ञापन---

BJP के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष की लिस्ट में ये संभावित नाम, देखें और बताएं किसके चांस ज्यादा

Who Will be Next BJP President : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव को लेकर अटकलों का बाजार गरम है। इसे लेकर बीजेपी नेतृत्व ने तैयारी कर ली है। आइए जानते हैं कि कौन होगा बीजेपी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष? देखें संभावित नामों की पूरी लिस्ट।

Who Will be Next BJP President : देश की सबसे बड़ी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कब होगा? इसे लेकर खबर आ रही है कि इसका जल्द ही ऐलान हो सकता है। हालांकि, अभीतक पार्टी ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पार्टी के अंदर नए अध्यक्ष के लिए चर्चा चल रही है। जून के मध्य में चुनावी प्रक्रिया और अंत में नए अध्यक्ष की घोषणा हो सकती है। इस बीच भाजपा के नए अध्यक्ष पद के लिए संभावित नामों की लिस्ट सामने आई है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश राज्यों में पार्टी संगठन के चुनाव संपन्न हो गए हैं, जो बीजेपी संविधान के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव से पहले जरूरी है। इस बीच यूपी 70 जिलों में जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया गया, जिससे बीजेपी अध्यक्ष चुनाव की अटकलें तेज हो गईं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, नए अध्यक्ष के चुनाव से पहले बीजेपी यूपी, एमपी, उत्तराखड समेत प्रमुख राज्यों में नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति कर सकती हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नई नामों पर विचार-विमर्श चल रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : ‘2029 की संसद में 33% महिलाएं सांसद चुनकर आएंगी’, जेपी नड्डा का बड़ा बयान

प्रह्लाद जोशी : आरएसएस से जुड़े होने और संगठनात्मक अनुभव के चलते प्रह्लाद जोशी की दावेदारी मानी जा रही है। वे कर्नाटक से लोकसभा सांसद और मोदी सरकार में मंत्री हैं।

---विज्ञापन---

भूपेंद्र यादव : ओबीसी समुदाय से तालुल्क रखने वाले भूपेंद्र यादव मोदी सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री हैं। वे पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने कई राज्यों में चुनावी प्रभारी के रूप में पार्टी को जीत दिलाई।

धर्मेंद्र प्रधान : ओडिशा से ओबीसी नेता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान संगठनात्मक सूझबूझ और केंद्रीय नेतृत्व से निकटता के लिए जाने जाते हैं।

---विज्ञापन---

शिवराज सिंह चौहान : एमपी के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पास लंबे समय तक शासन का अनुभव है। साथ ही जमीनी स्तर पर उनकी लोकप्रियता है।

मनोहर लाल खट्टर : हरियाणा के पूर्व सीएम और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर भी प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। उनके पास भी प्रशासनिक अनुभव हैं।

---विज्ञापन---

विनोद तावड़े : महाराष्ट्र से राष्ट्रीय महासचिव और आरएसएस के पूर्व प्रचारक विनोद तावड़े केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के करीबी माने जाते हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों में अहम भूमिका निभाई।

निर्मला सीतारमण : पार्टी की वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के पास सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है। ऐसे में उनके नाम की चर्चा चल रही है।

---विज्ञापन---

स्मृति ईरानी : महिला वोटरों को आकर्षित करने और पीएम मोदी की करीबी होने के चलते कुछ स्मृति ईरानी के नाम की चर्चा है।

यह भी पढ़ें : निशिकांत दुबे-दिनेश शर्मा के बयानों से बीजेपी का किनारा, जेपी नड्डा ने न्यायपालिका पर दोहराया भरोसा

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2025 09:26 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola