जंतर-मंतर पर चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर से BJP के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह को पुलिस ने डिटेन कर लिया है. वह इससे पहले भी छात्र आंदोलन को भी सपोर्ट करने और दिए गए बयानों को लेकर चर्चा में रह चुकी हैं. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस बार उन्हें दिल्ली में बंगला साहिब के पास एक पार्क में बैठने के लिए हिरासत में लिया गया है. इस घटना के बाद एक बार फिर यशस्विनी का नाम सुर्खियों में है. आइए जानते हैं कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह और CJP प्रदर्शन से उनका क्या राब्ता है.
यशस्विनी राजे सिंह को क्यों हिरासत में लिया गया?
10 अक्टूबर 2026 को CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया है. प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी. सीजेपी के संयोजक अभिजीत दीपके, सह संयोजक आशुतोष रांका और सौरभ दास समेत 500 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा चुका है. रिपोर्ट के अनुसार, यशस्विनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्हें बंगला साहिब के पास एक पार्क में बैठने की वजह से हिरासत में लिया गया और उन्हें केशव पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था.
इसे भी पढ़ें- मार्च-रैली या विरोध प्रदर्शन के लिए पुलिस की मंजूरी लेने के क्या हैं नियम? जानें अधिकार और शर्तें
कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह?
यशस्विनी राजे सिंह एक कंटेंट क्रिएटर हैं और उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर से BJP के पूर्व विधायक विक्रम सिंह की बेटी हैं. उनके पिता इस सीट से दो बार विधायक रह चुके हैं. यशस्विनी ने अपनी अलग पहचान कंटेंट क्रिएशन और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर अपनी राय रखने के जरिए बनाई है. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और यूथ से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखती रही हैं, खास तौर पर छात्र आंदोलन के दौरान उनका नाम चर्चा में आया, जब उन्होंने CJP के अभियान का समर्थन किया था.
CJP के छात्र आंदोलन का किया था समर्थन
यशस्विनी राजे सिंह जून-जुलाई 2026 में हुए छात्र आंदोलन के दौरान सुर्खियों में आई थीं. यह आंदोलन NEET-UG 2026 पेपर लीक के आरोपों और एजुकेशन से जुड़े मुद्दों को लेकर हुआ था. प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. यशस्विनी ने इस आंदोलन का समर्थन किया और छात्रों की मांगों पर अपनी राय रखी थी. उन्होंने अल जजीरा को दिए एक इंटरव्यू में CJP की भूमिका पर बात करते हुए कहा था कि संगठन ने मीम्स, सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम के जरिए ऐसे लोगों को भी आंदोलन से जोड़ा, जो आमतौर पर राजनीतिक चर्चाओं से दूर रहते हैं.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भी की थी टिप्पणी
छात्र आंदोलन के दौरान यशस्विनी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से जुड़े बयान और उसमें इस्तेमाल की गई भाषा पर सवाल उठाए थे. उन्होंने इस्तीफे को स्वीकार करने के बजाय खुद को बलिदानी के रूप में पेश करने जैसा बताया था. उन्होंने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी की नियुक्ति पर भी टिप्पणी की थी. उनके बयानों के बाद सोशल मीडिया पर उनकी राजनीतिक राय को लेकर चर्चा हुई.
पिता BJP के पूर्व विधायक, लेकिन राजनीति पर नहीं करतीं चर्चा
यशस्विनी के पिता विक्रम सिंह उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सदर से BJP के पूर्व विधायक हैं. हालांकि, यशस्विनी ने अपने इंटरव्यू में बताया था कि वह अपने पिता के साथ राजनीति पर चर्चा नहीं करतीं. उन्होंने यह भी कहा था कि वह स्वतंत्र रूप से रहती हैं और अपनी अलग पहचान बनाए रखना चाहती हैं. इस तरह यशस्विनी की पहचान एक राजनीतिक परिवार की बेटी होने के साथ-साथ एक कंटेंट क्रिएटर और छात्र आंदोलनों का समर्थन किया था.
इसे भी पढ़ें- CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने किया डिटेन, दिल्ली में हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
2 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
2 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
4 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
5 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
7 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
8 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
8 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
8 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines