देश में इन दिनों वक्फ संशोधन एक्ट को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार जारी है। सुप्रीम कोर्ट में इस कानून के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई चल रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे और विधायक अग्निमित्र पॉल ने सीजेआई पर टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट की गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की। अब वक्फ संशोधन एक्ट की चर्चा के दौरान भाजपा के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने विवादित बयान दिया।
बीजेपी के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि वक्फ की संपत्ति खाना हराम है। कुरान शरीफ में खुदा की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करना हराम माना गया है, इनका सरेआम कत्लेआम किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार ने संवैधानिक दायरे में रहकर वक्फ बोर्ड में संशोधन किया। भारतीय संविधान के मुताबिक वक्त की संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे। वक्फ संशोधन कानून से आम मुसलमान का भला होगा।
यह भी पढे़ं : Waqf Act: अगले आदेश तक वक्फ में कोई नई नियुक्ति नहीं, SC ने सरकार को दिया 7 दिन का समय
खुदा की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करना हराम : BJP पूर्व सांसद
भाजपा के पूर्व सांसद ने कहा कि मैंने खुद कुरान शरीफ पढ़ा है, जिसमें साफ लिखा है कि खुदा की संपत्ति को खुर्द-बुर्द करना हराम है। वक्फ बोर्ड में मुस्लिम लोग हैं। जिन आम लोगों ने खुदा के लिए अपनी संपत्ति दान दी है, उस प्रॉपर्टी को वक्फ के लोग खा रहे हैं। ऐसे लोगों का क्या इलाज होना चाहिए? कुराम शरीफ के अनुसार उनका खुलेआम कत्लेआम करना चाहिए, लेकिन वक्फ संशोधन कानून में ऐसी बात नहीं है।
हम भारतीय संविधान को मानते हैं : सुमेधानंद सरस्वती
उन्होंने आगे कहा कि हम भारतीय संविधान को मानते हैं और उसकी बात करते हैं। भारतीय संविधान के हिसाब से हम वक्फ की संपत्ति को खुर्द-बुर्द नहीं होने देंगे। आपको बता दें कि इस बीच सुप्रीम कोर्ट के वकील ने अटॉर्नी जनरल को पत्र लिखकर निशिकांत दुबे और पश्चिम बंगाल से विधायक अग्निमित्र पॉल के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई करने की मंजूरी मांगी है।
यह भी पढे़ं : वक्फ के खिलाफ लड़ने वाले सारे वकील-जज हिंदू, वीडियो के जरिए समझें पूरा मामला
संबंधित खबरें
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को राहत, उम्र सीमा में 5 साल की छूट
1 hr agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
1 hr agoबद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार
3 hrs agoसमंदर में बढ़ेगी भारत की ताकत, बनेंगे 8 नेक्स्ट-जेन स्टेल्थ युद्धपोत
4 hrs agoविपक्ष ने टाला 'जन महाअभियोग' कार्यक्रम, राहुल गांधी बोले- अब कल होगा
4 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
5 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
6 hrs agoPM मोदी ने जारी की किसान योजना की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें किस्त का स्टेटस
6 hrs agoअनंत सिंह को SC से झटका, फिर जाना होगा जेल, 1 दिसंबर तक करना होगा सरेंडर
7 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines