Uttar Pradesh Byelection 2024: भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में उड़ीसा, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना के नाम शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के साथ इन सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव करवाए जाएंगे, जिसके लिए भाजपा ने लिस्ट निकाल दी है।
तेलंगाना की एक सीट पर प्रत्याशी घोषित
भाजपा की इस नई लिस्ट में तेलंगाना की एक सीट सिंकदराबाद कैंट का नाम मौजूद है। तो वहीं उत्तर प्रदेश की 4 विधानसभा सीटें और उड़ीसा की 21 विधानसभा सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशी घोषिति किए हैं। सात चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही इन सभी सीटों पर विधानसभा के लिए भी मतदान करवाए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश की 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार
भाजपा ने उपचुनाव के लिए उत्तर प्रदेश की पांच सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। इस सीटों में ददौरल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी का नाम मौजूद है। भाजपा ने ददरौल से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओ.पी.श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह और दुद्धी से श्रवण गोंड को टिकट दिया गया है।
उड़ीसा की 21 सीटों पर होंगे मतदान
लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ चुनाव आयोग ने उड़ीसा की खाली सीटों पर भी उपचुनाव करवाने का ऐलान किया था। ऐसे में भाजपा ने उड़ीसा की 21 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इन सभी सीटों पर लोकसभा चुनाव के साथ ही मतदान होंगे। चुनाव के जिस चरण में लोकसभा सीट पर मतदान होंगे, उसी दिन क्षेत्रों की विधानसभा चुनाव भी करवा दिए जाएंगे और इनके नतीजे भी आम चुनाव के साथ 4 जून को जारी किए जाएंगे।
7 लोकसभा सीटों पर भी प्रत्याशी घोषित
उपचुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा के साथ भाजपा ने 7 लोकसभा सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश के देवरिया से शशांक मणि त्रिपाठी और फिरोजाबाद से ठाकुर विश्वदीप सिंह को टिकट मिला है। पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर से अभिजीत दास, महाराष्ट्र के सतारा से छत्रपति उदयनराजे भोंसले को उम्मीदवार घोषित किया है। इस लिस्ट में पंजाब की भी तीन सीटें शामिल हैं। खडूर साहिब से मंजीत सिंह, होशियारपुर से अनिता सोमप्रकाश, बठिंडा से पूर्व आईएएस परपाल कौर सिद्धू को पार्टी ने अपना उम्मीदवार चुना है।
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
6 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
6 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
7 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
8 hrs ago'मॉक संसद' में CEC पर भड़के राहुल गांधी, 2024 के लोकसभा चुनाव को बताया अवैध
9 hrs ago'सरदार के फैसलों ने देश को जोड़ा...', राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोले पीएम मोदी
10 hrs agoनागपट्टिनम में मिलीं नटराज और शिवकामी की प्राचीन कांस्य मूर्तियां
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines