Kerala Elections 2026 BJP Manifesto: केरल (केरलम) में विधान सभा चुनाव होने वाले हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने दांव खेलना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने केरलम के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया है। इसमें सबसे बड़ा स्टंट फ्री एलपीजी सिलेंडर है। बीजेपी ने केरलम में गरीबों को हर साल 2 एलपीजी सिलेंडर फ्री में देने का वादा किया है।
केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी हो गया है। इसमें कई बड़े वादे किए गए हैं। पार्टी ने एम्स, मेट्रो रेल और हाई-स्पीड कॉरिडोर जैसे बड़े विकास प्रोजेक्ट्स का वादा किया है। आम जनता को राहत देने के लिए हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर, हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी और पेंशन को बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने का ऐलान किया गया है।
यह भी पढ़ें: ‘केरल में LDF-BJP की सीक्रेट डील…’, राहुल गांधी ने पिनाराई विजयन को PM मोदी का ‘रिमोट
बीजेपी के कुछ प्रमुख वादे:
- महिलाओं के लिए: 2500 रुपये का ‘भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड’ और 3000 रुपये मासिक पेंशन।
- स्वास्थ्य: एम्स की स्थापना और आयुष्मान भारत योजना के तहत सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज।
- परिवहन: तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड रेलवे नेटवर्क और मेट्रो कनेक्टिविटी।
- कल्याण: गरीब परिवारों को हर साल दो मुफ्त एलपीजी सिलेंडर और हर घर को 20 हजार लीटर मुफ्त पानी।
- शिक्षा: 12वीं कक्षा तक नि:शुल्क और अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा।
- धर्म: सबरीमाला और गुरुवायूर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रबंधन
बीजेपी घोषणापत्र में केरल के लिए बड़े विकास के वादे किए गए हैं, खासकर इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है। पार्टी ने एम्स स्थापित करने, तिरुवनंतपुरम और कोझिकोड में मेट्रो परियोजनाएं शुरू करने और तिरुवनंतपुरम से कन्नूर तक हाई-स्पीड कॉरिडोर बनाने का वादा किया है। ये प्रोजेक्ट्स राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को नई ऊंचाई देने के तौर पर देखे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु चुनाव में इस गांव ने बनाया NOTA को वोट देने का मन, मतदान से पहले मांगा समस्या
संबंधित खबरें
SC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
7 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
10 hrs agoदिल्ली में CJP के प्रदर्शन को क्यों नहीं मिली मंजूरी? DCP नेहा ने गिनाई वजह
11 hrs ago'हमने नहीं साइन किया कोई बॉन्ड...', रिहाई के बाद दीपके ने बताया अगला प्लान
12 hrs agoदिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
12 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
13 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
14 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines