पटना: बिहार में एक स्कूली छात्रा ने एक कार्यक्रम में साधारण सा सवाल किया और पूछा कि क्या सरकार सेनेटरी पैड 20-30 रुपये में दे सकती है? छात्रा के सवाल पर कार्यक्रम में मौजूद बिहार की महिला IAS अफसर हरजोत कौर ने कहा कि कल आप कहेंगे कि सरकार जींस भी दे सकती है और उसके बाद कुछ सुंदर जूते क्यों नहीं? आप ये भी उम्मीद करेंगे कि सरकार आपको परिवार नियोजन के तरीके के रूप में कंडोम भी देगी।
जब छात्रा ने कहा कि लोगों के वोट से सरकार बनती है, तो अधिकारी ने कहा कि यह मूर्खता की पराकाष्ठा है। वोट मत करो। क्या आप पैसे और सेवाओं के लिए वोट करते हैं?
अभी पढ़ें – वरिष्ठ अधिवक्ता आर वेंकटरमणि होंगे भारत के नए अटॉर्नी जनरल, इनकी जगह लेंगे
बता दें कि झुग्गी बस्ती की किशोर छात्राओं के साथ ‘सशक्त बेटी, समृद्ध बिहार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। महिला IAS हरजोत कौर भामरा राज्य के महिला एवं बाल विकास निगम की प्रमुख हैं, जिन्होंने यूनिसेफ और अन्य संगठनों के साथ साझेदारी में मंगलवार के समारोह का आयोजन किया था।
महिला अधिकारी ने कहा कि आपको सरकार से कुछ भी लेने की ज़रूरत क्यों है? यह सोचने का तरीका गलत है। एक अन्य छात्रा ने कहा कि उसके स्कूल में लड़कियों का शौचालय टूटा हुआ है और लड़के अक्सर प्रवेश करते हैं, तो अधिकारी ने जवाब दिया, “मुझे बताओ, क्या आपके घर में अलग शौचालय हैं? अगर आप अलग-अलग जगहों पर बहुत सी चीजें मांगते रहेंगे, तो ऐसे कैसे चलेगा?”
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
27 mins ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
35 mins agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
1 hr agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
1 hr agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
2 hrs ago13 लाख फॉलोअर्स वाले इंफ्लुएंसर वी हरीश की मौत, साइबर बुलिंग-सुसाइड का शक
2 hrs ago'मुफ्त प्रचार के लिए शुक्रिया': दिल्ली में कॉकरोच के पुतले पर बोले दीपके
3 hrs agoSBI पर साइबर अटैक, डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का पर्सनल डेटा
3 hrs ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
4 hrs agoकैसे UP की राधा-बबिता हथियार लेकर पहुंची मुंबई; टाइगर के शूटरों तक पहुंचाए?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines