---विज्ञापन---

देश angle-right

राज्यसभा सांसद वीएस तोमर का बड़ा बयान, कहा- किसानों की आय बढ़ाने पर किया काम, करोड़ों रुपये ट्रांसफर 

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद वीएस तोमर ने बुधवार को कहा कि किसान पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हैं और उन्हें लगता है कि किसान समृद्ध होंगे तो देश की समृद्धि होगी। इसलिए उन्होंने किसानों के लिए बजट का आवंटन बढ़ा दिया है। We've worked to increase the income of farmers. We're working on marketing, value addition […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद वीएस तोमर ने बुधवार को कहा कि किसान पीएम नरेंद्र मोदी की प्राथमिकता हैं और उन्हें लगता है कि किसान समृद्ध होंगे तो देश की समृद्धि होगी। इसलिए उन्होंने किसानों के लिए बजट का आवंटन बढ़ा दिया है।

---विज्ञापन---

आगे राज्यसभा सांसद ने मीडिया में बयान देते हुए कहा कि पीएम द्वारा शुरू की गई ‘किसान सम्मान नीति’ में अब तक 2 लाख करोड़ से अधिक रुपया किसानों के खातों में ट्रांसफर किया जा चुका है। बीजेपी राज्यसभा सांसद ने कहा हमने किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम किया है। हम मार्केटिंग, वैल्यू एडिशन और डायवर्सिफिकेशन पर भी काम कर रहे हैं जो लंबे समय से नहीं हुआ था। मोदी सरकार के तहत किसानों की स्थिति में सुधार हुआ है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने के संबंध में रणनीति तैयार करने के लिए 2016 में 1984 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. अशोक दलवाई की अध्यक्षता में एक समिति ‘डबलिंग फॉर्मर्स इनकम कमेटी’ गठित की थी। समिति 2018 में 2015-16 की थोक कीमतों के आधार पर 2022 तक किसानों की सालाना आय दोगुना करने के सुझाव के साथ अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। यूपी से राज्यसभा सांसद विजयपाल सिंह तोमर भी इस समिति के सदस्य रहे थे।

First published on: Dec 14, 2022 06:29 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola