बेटी भवतारिणी के निधन पर इलैयाराजा की इमोशनल पोस्ट, शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर

Ilaiyaraaja Shared Unseen Photo Of His Daughter Bhavatharini: बेटी भवतारिणी के निधन से आहत दिग्गज कंपोजर इलैयाराजा ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के बचपन की एक तस्वीर साझा की है।

Ilaiyaraja and his daughter Bhavatharini

Ilaiyaraja and his daughter Bhavatharini

Ilaiyaraaja Shared Unseen Photo Of His Daughter Bhavatharini : नेशनल अवार्ड विजेता गायक और दिग्गज संगीतकार भवतारिणी का गुरुवार को श्रीलंका में 47 साल की उम्र में निधन हो गया था। भवतारिणी प्रख्यात कंपोजर इलैयाराजा की बेटी थीं। इलैयाराजा ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट में अपनी बेटी के बचपन की एक तस्वीर शेयर की है।

विज्ञापन

इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में उन्हें छोटी सी भवतारिणी के साथ देखा जा सकता है। इसके कैप्शन में उन्होंने ‘मेरी प्यारी बेटी’ लिखा। रिपोर्ट्स के अनुसार भवतारिणी की तबीयत पिछले 5 महीनों से ठीक नहीं थी। आयुर्वेदिक इलाज के लिए वह भारत से श्रीलंका गई थीं। 25 जनवरी को शाम करीब 5.30 बजे उनका निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार उन्हें लिवर कैंसर था।

विज्ञापन

कमल हासन ने भी जताया दुख

कई तमिल सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर भवतारिणी के अचानक निधन पर दुख जताया है। मशहूर अभिनेता कमल हासन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा कि मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि अपने भाई इलैयाराजा को कैसे सांत्वना दूं। भवतारिणी के निधन को न तो स्वीकार किया जा सकता है और न बर्दाश्त किया जा सकता है। भवतारिणी के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने भी उनके निधन पर खेद व्यक्त किया है।

विज्ञापन

भवतारिणी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी छाप प्रभुदेवा की रासैया में डेब्यू करने के साथ ही छोड़ दी थी। उन्होंने निर्देशक रेवती की साल 2004 में आई फिल्म फिर मिलेंगे के लिए म्यूजिक कंपोज भी किया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, अभिषेक बच्चन और सलमान खान लीड रोल में थे। बता दें कि उनका आखिरी म्यूजिक एल्बम मलयालम की एक फिल्म ‘मायनाधि’ के लिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ