डॉक्टर ने किया नवजात का किडनैप, 14.5 लाख में बेचा, अब मिली 10 साल की सजा

Bengaluru News: बेंगलुरु की एक अदालत ने एक 2020 में एक अस्पताल से एक नवजात के अपहरण मामले में फैसला सुनाया। जिसमें 36 साल की मनोचिकित्सक को 10 साल की सजा सुनाई गई है। जानिए पूरा मामला क्या है।

Bengaluru News

Bengaluru News: बेंगलुरू की एक अदालत ने एक 36 साल की मनोचिकित्सक को 10 साल की सजा सुनाई है। दरअसल, यह मामला साल 2020 का है, जब एक नवजात बच्चे का अपहरण करके उसे 14.5 लाख रुपये में बेच दिया गया था। यह बच्चा एक साल बाद कर्नाटक के एक परिवार पास मिला। इस परिवार को यह कहकर भरोसा दिलाया गया था कि यह बच्चा उन्हीं का है। यह पूरा खेल फर्जी सरोगेसी की योजना बनाकर खेला गया था। जानिए पूरा मामला क्या है?

10 साल की सजा

मनोचिकित्सक पर 2020 में एक नवजात लड़के का अपहरण करने का आरोप लगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बच्चे को इस महिला ने 14.5 लाख रुपये में एक दंपति को बेच दिया गया। इस मामले में कोर्ट ने नगरभावी निवासी आरोपी मनोचिकित्सक रश्मि शशिकुमार को 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा, रश्मि पर जस्टिस ने सीबी संतोष ने 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इस समय रश्मि जमानत पर बाहर आई थी, 19 फरवरी को फैसला सुनाए जाने के समय वह भी अदालत में मौजूद थी। फैसले के बाद रश्मि को हिरासत में ले लिया गया और बेंगलुरु सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

फर्जी सरोगेसी का है मामला

29 मई 2020 को चामराजपेट के BBMP अस्पताल से एक नवजात बच्चा चोरी हो गया था। जिस वक्त बच्चा चोरी हुआ, उस वक्त बच्चे को जन्म देने वाली मां दवाई लेकर सो गई थी। जब वह उठी तो देखा कि बच्चा वहां नहीं था। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बच्चे को खोजने का काम शुरू किया, जिसमें पूरा एक साल का समय लग गया। पुलिस को 29 मई 2021 को उस बच्चे का सुराग मिला, जिसमें पता चला कि वह कर्नाटक में एक परिवार के पास है। बच्चे के पहले जन्मदिन के मौके पर ही उस परिवार को पूरी असलियत पता चली कि यह बच्चा उनका नहीं है। इस दंपति को यकीन दिलाया गया था कि यह बच्चा उनकी ही है, जो सरोगेसी के जरिए पैदा हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ