बेंगलुरु भगदड़ मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। बेंगुलरु में हुई भगदड़ को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। हालांकि इसमें किसी को आरोपी नहीं बनाया गया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि इस आयोजन की जिम्मेदारी किसकी थी? इस आयोजन में कौन शामिल था। क्या आरसीबी मैनेजमेंट की ओर से पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई थी? अगर आरसीबी ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी तो फिर पूरे शहर में इतनी भीड़ जमा हो गई और पुलिस क्या कर रही थी? ऐसे कई सवाल है जो इस समय मौजूद है। जिनका उत्तर फिलहाल कोई देता नजर नहीं आ रहा है। सरकार ने जांच कमेटी बनाने की बात की है, वहां से क्या निकलेगा ये तो भविष्य की बात है।
आईपीएल चेयरमैन से झाड़ा पल्ला
फिलहाल मारे गए लोगों के प्रति सरकार, आरसीबी मैनेजमेंट, आईपीएल काउंसिल सिर्फ संवेदनाएं जाहिर कर सकती है। सरकार ने फौरी राहत देते हुए मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है। इस बीच आईपीएल के चेयरमैन अरुण कुमार धूमल का बयान भी सामने आया है। उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि जब हमें इसकी जानकारी मिली तो हमने आयोजकों से बात की। उन्होंने हमें कहा कि वे जल्द ही समारोह को समाप्त कर देंगे। यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।
ये भी पढ़ेंः Bengaluru Stampede: 11 लोगों के मौत की 4 बड़ी वजह आई सामने, BJP ने सीएम-डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा
इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा धूमल ने कहा कि बीसीसीआई को घटना के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है। यह बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। बीसीसीआई के लिए आईपीएल गुरुवार रात को खत्म हो गया था। हमें किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
प्राथमिक तौर पर प्रशासन की जिम्मेदारी!
बता दें कि विक्ट्री परेड को लेकर बेंगलुरु पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की थी। ऐसे में पुलिस को सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने थे। किसी भी घटना के बाद पुलिस या प्रशासन ये कैसे कह सकता है कि हमारे इंतजाम नाकाफी थे। जबकि दक्षिण क्रिकेट और फिल्म जगत में दर्शकों के लिए काफी मशहूर है। ऐसे में प्राथमिक तौर पर प्रशासन भी इस भगदड़ का जिम्मेदार है। इसके अलावा वे आला अधिकारी भी इसके लिए जिम्मेदार है जिन्होंने टीम मैनेजमेंट को विक्ट्री परेड की इजाजत दी।
ये भी पढ़ेंः 35 हजार क्षमता, 3 लाख पहुंचे…सीएम सिद्धारमैया का बड़ा बयान, कुंभ मेले का किया जिक्र
संबंधित खबरें
साइक्लोन 'अर्नब' के बाद 'मुरासु' का अलर्ट, 3 नवंबर को होगा लैंडफॉल
4 hrs agoLIVE: खुली बस में सवार होकर रामलीला मैदान के लिए निकले राहुल गांधी
6 hrs ago4000 जवान, 200 CCTV कैमरे... INDIA ब्लॉक की रैली के लिए कैसी है सिक्योरिटी?
6 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
13 hrs agoतमिलनाडु में 1800 नीट प्रदर्शनकारियों को बड़ी राहत, CM विजय ने दिया ये आदेश
13 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
14 hrs agoनवंबर में कैसे रहेगा मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट
14 hrs ago'बॉलीवुड में बेटी को लॉन्च करना चाहते हैं डिप्टी PM', पीयूष गोयल का दावा
15 hrs agoबेंगलुरु होटल के पूल में करंट, दो विदेशी नागरिकों की मौत
16 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines