Bengaluru Stampede: 11 लोगों की मौत की 4 बड़ी वजह आई सामने, BJP ने सीएम-डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा

बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद अब सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने सीएम और डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा है। इस बीच आइये जानते हैं भगदड़ की 4 बड़ी वजहें क्या है?

Bengaluru stampede reason

बेंगलुरु भगदड़ (Pic Credit- X)

विज्ञापन

आईपीएल जीत का जश्न मनाने पहुंची बेंगलुरु की पूरी टीम बुधवार का दिन कभी याद नहीं रखना चाहेगी। जब यहां टीम का स्वागत करने उमड़ी 3 लाख लोगों की भीड़ में भगदड़ मचती है और 11 लोगों की मौत हो जाती है। वहीं 50 से अधिक लेाग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। कर्नाटक सरकार और आरसीबी टीम मैनेजमेंट ने हादसे को लेकर दुख जताया है। मरने वालों में 5 महिलाएं और 6 पुरुष हैं। इनकी मौत सिर, रीढ़ और पेट में चोट के कारण हुई है।

बीजेपी ने सीएम और डिप्टी सीएम का इस्तीफा मांगा

हादसे के बाद सीएम ने प्रेस वार्ता करते हुए कहा देश में पहले भी हादसे हुए हैं। जैसे कुंभ में 50-60 लोगों की जान गई। इसका मतलब यह नहीं है कि हम जिम्मेदारी से बचें। उधर बीजेपी ने सीएम और डिप्टी सीएम से इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यह कोई सामान्य घटना नहीं है। सीएम और डिप्टी सीएम के बीच क्रेडिट लेने की होड़ के चलते यह हादसा हुआ। बीजेपी ने कहा कि स्टेडियम जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके न तो एंबुलेंस थी और न ही फायर बिग्रेड। इस बीच हादसे को लेकर एक युवक का बयान सामने आया है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि बिना पोस्टमॉर्टम के ही बेटे का शव उन्हें सौंप दें।

Advertisment

हादसे की ये वजह आई सामने

1.स्टेडियम में फ्री पास से एंट्री से भी हादसे की बड़ी वजह में से एक है। पास दर्शकों को आरसीबी की वेबसाइट से लेने थे। बुधवार को यह अनाउंस हुआ तो वेबसाइट ही क्रैश हो गई। बिना पास के भी लोग स्टेडियम पहुंच गए। इससे भीड़ का अंदाजा नहीं हो पाया।

2.भीड़ के कारण नाले का स्लैब ढह गया। भीड़ ने स्टेडियम में घुसने के लिए गेट नंबर 12, 13 और 10 को तोड़ने की कोशिश की। दोपहर बाद भीड़ अचानक बढ़ गई। इसके बाद स्टेडियम के गेट बंद कर दिए गए। इससे पास वाले भी अंदर नहीं घुस पाए। गेट नंबर 10 और ज्यादा स्थिति बिगड़ गई।

विज्ञापन

3.हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के बाहर थी, हमने फोर्स तैनात की थी लेकिन ये इंतजाम नाकाफी थे। 1 किलोमीटर के दायरे में 50 हजार लोग इकट्ठा हुए थे। कई लोगों ने गेट तोड़ने की कोशिश की। अधिकारी ने कहा कि हमें कुछ जगहों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। स्टेडियम के गेट संकरे थे और भीड़ के दबाव के कारण हादसा हुआ।

4.भीड़ को स्टेडियम से पहले बैरिकेडिंग करके रोका नहीं गया। जब विधान सौधा में स्वागत कार्यक्रम चल रहा था उससे पहले ही स्टेडियम के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने की जरूरत थी। इसके साथ ही कौनसे गेट से एंट्री होनी चाहिए और कौन से नहीं ये भी पुलिस को सूचना पब्लिक को पहले ही देनी चाहिए थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ