बेंगलुरु में क्लास सेकेंड की छात्रा की बिगड़ी तबीयत, तो घर ले गया प्रिंसिपल, किया दुष्कर्म

minor girl raped, principal raped girl student, girl student raped, Bengaluru News, Bengaluru Latest News, Karnataka news

सांकेतिक तस्वीर।

विज्ञापन

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक स्कूल में क्लास सेकेंड की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रिंसिपल पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लासरूम में मौजूद दूसरी कक्षा की 10 साल की बच्ची की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसकी जानकारी पर प्रिंसिपल क्लासरूम पहुंचा और इलाज के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया। आरोप है कि प्रिंसिपल ने अपने घर पर मासूम के साथ वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बेंगलुरु के एक स्कूल में कक्षा 2 में पढ़ने वाली 10 वर्षीय लड़की के साथ प्रिंसिपल ने बलात्कार किया। घटना तब हुई जब बच्ची गुरुवार सुबह 8.30 बजे शहर के वर्थुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में स्कूल गई थी। माता-पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

शाम को घर लौटी तो मां को दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, बच्ची घबराहट से पीड़ित थी और प्रिंसिपल उसे स्कूल के बगल में स्थित अपने घर ले गया और अपराध किया। शाम को जब बच्ची घर वापस आई तो उसने अपने माता-पिता से पेट दर्द की शिकायत की। मां ने अंडरगारमेंट में खून बहता देखा तो उसे अस्पताल ले गईं और उसका इलाज कराया।

अस्पताल जाकर धीरे-धीरे बच्ची ने अपनी मां को सबकुछ बता दिया। लड़की के माता-पिता ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था और पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ