भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण का ऐलान, गुजरात से होकर इस राज्य तक जाएंगे राहुल गांधी

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Second Phase Route

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Second Phase Route

Bharat Jodo Yatra 2: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दूसरे चरण का ऐलान हो गया है। ये यात्रा गुजरात से शुरू होकर पूर्वोत्तर राज्य मेघालय तक जाएगी। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने मीडिया को संबोधित करते हुए इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि राज्य के भीतर पार्टी के नेता एक समानांतर मार्च करेंगे।

विज्ञापन

गुजरात से मेघालय तक होगा दूसरा चरण 

पटोले ने कहा- “राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण गुजरात से मेघालय तक होगा।” प्रमुख कांग्रेस नेता पश्चिमी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मार्च का नेतृत्व करेंगे। यात्रा के पहले चरण में राहुल गांधी कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 4,000 किलोमीटर पैदल चले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

पदयात्रा के बाद महाराष्ट्र में बस यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा पिछले साल 7 सितंबर को कन्याकुमारी में शुरू हुई थी। ये यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने और 130 दिनों से अधिक समय तक चलने के बाद 30 जनवरी को श्रीनगर में समाप्त हुई। हालांकि, नए मार्ग और संबंधित तिथियों के बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।

पटोले ने कहा कि पदयात्रा के बाद हम पूरे महाराष्ट्र में बस यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा में वे राज्यभर में घूमेंगे। साथ ही सभाएं कर लोगों से बात करेंगे। सभी नेता केंद्र और राज्य सरकार की खामियां लोगों तक पहुंचाएंगे। बता दें कि सोमवार को गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो यात्रा-2’ की शुरुआत गुजरात से करने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने कहा था कि दूसरे चरण की शुरुआत गुजरात से होनी चाहिए। आज इस पर मुहर लग गई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ