पिता ने 14 साल के बेटे की पटक-पटककर कर दी हत्या, पुलिस ने बताए चौंकाने वाले कारण

Bengaluru Father Kill Son: पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में आरोपी ने बताया है कि मृतक को मोबाइल की लत थी। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

Crime News
विज्ञापन

Bengaluru Father Kill Son: बेंगलुरु में एक शख्स ने अपने बेटे की दीवार पर पटक-पटककर हत्या कर दी। पिटाई में मृतक के सिर में गंभीर चोटें आईं थी, पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पहले तो आरोपी ने सहयोग नहीं किया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने घर से खून के धब्बे मिटा दिए थे, वह शव का बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करने जा रहा था।

लेकिन इससे पहले किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। दरअसल, किसी पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी कि बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है और उसके परिजन आनन फानन में उसका अंतिम संस्कार करने में जुटे हैं। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पहले आरोपी ने पुलिस का विरोध किया, जब पुलिस ने शव के शरीर पर चोट के निशान देखे तो उसे पूरा माजरा समझते देर न लगी।

Advertisment

मोबाइल ठीक करवाने पर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में आरोपी ने बताया है कि मृतक किशोर को मोबाइल की लत थी। वह हमेशा मोबाइल चलाता रहता था। कई बार विरोध करने के बाद भी वह पढ़ाई नहीं करता था और हमेशा मोबाइल पर वीडियो देखता रहता था। बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार को भी बच्चे की मोबाइल खराब होने और उसे ठीक करवाने को लेकर पिता से बहस हुई।

विज्ञापन

कई घंटे घायलवस्था में घर में पड़ा रहा था बच्चा

बहस के बाद आरोपी ने बेटे की पहले जमकर पिटाई लगाई। फिर उसका सिर पकड़कर कई बार दीवार पर दे मारा। इसके बाद कई घंटे अधमरी हालत में बच्चा घर में पड़ा दर्द से करहाता रहा। लेकिन पिता को उसकी हालत देख उस पर दया नहीं आई। कई घंटे मदद के लिए चीख-पुकार करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। फिर शनिवार को आरोपी उसका अंतिम संस्कार करने लगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ