---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जीव मिला! दो बास्केटबॉल कोर्ट जितने बराबर है ये ‘Coral’

World Largest Coral Discovered in Solomon Islands: सोलोमन द्वीप कुल करीब 28400 वर्ग किलोमीटर में फैला है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह मूंगा लगभग 111 फीट चौड़ा है।

---विज्ञापन---

World Largest Coral Discovered in Solomon Islands: सोलोमन द्वीप में दुनिया का सबसे बड़ा मूंगा मिला है। बता दें कोरल या मूंगा एक छोटा समुद्री जीव होता है। इनकी कई प्रजातियां होती हैं और ये लाखों-करोड़ों की संख्या में एक समूह में रहते हैं। वैज्ञानिकों ने सालों की मशक्कत के बाद इस अनोखे मूंगे को खोज निकाला है।

सोलोमन द्वीप साउथ पैसेफिक के कई छोटे द्वीपों को जोड़कर बना है

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये 104 फीट से भी अधिक लंबा है और समुद्री इकोसिस्टम के लिए ये बहुत जरूरी है। बता दें मूंगे की कई प्रजातियां अपने आस-पास बहुत सख्त शंख बना लेते हैं। जानकारी के अनुसार सोलोमन द्वीप साउथ पैसेफिक के कई छोटे द्वीपों को जोड़कर बनता है। इसके पूर्व में पापुआ न्यू गिनी और नॉर्थ वेस्ट के वानुअतु है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: NASA Moon Mission: चंद्रमा तक बिछेगी गैस पाइपलाइन! जानें क्या है वैज्ञानिकों का प्लान?

---विज्ञापन---

यह मूंगा लगभग 111 फीट चौड़ा है

सोलोमन द्वीप कुल करीब 28400 वर्ग किलोमीटर में फैला है। सोलोमन द्वीप में वैज्ञानिकों को मिला ये मूंगा अपने आकार के चलते वैज्ञानिकों को आकर्षित करता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह मूंगा लगभग 111 फीट चौड़ा है। एक अनुमान के दौरान ये दो बास्केटबॉल कोर्ट के बराबर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है। बता दें अक्टूबर में नेशनल जियोग्राफिक के प्रिस्टीन सीज अभियान की एक टीम ने इसे खोज निकाला था।

500 साल पुराना समुद्री जीव

अभियान के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. मौली टिमर्स ने बताया कि पानी की सतह से देखने पर यह मूंगा “जहाज के मलबे जैसा” दिखाई देता है। पानी के नीचे गोताखोरों ने इसके विशाल आकार की पुष्टि की, जिन्होंने पाया कि यह मूंगा भूरे, पीले और नीले रंग की लहरों के साथ समुद्र तल पर फैला हुआ है। अनुमान है कि यह 300 से 500 साल पुराना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: दुनिया की 5 रहस्यमयी जगहें, जो टूरिस्ट के लिए हैं बैन, भारत की भी 2 जगह शामिल

First published on: Nov 16, 2024 05:28 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola