Bengaluru Child Killed Aunt: शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने की सजा एक महिला को मौत मिली। हत्या भी 10वीं के बच्चे ने की, जिसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर तकिए से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात रविवार को अंजाम दी गई। आरोपी नाबालिग लड़के ने महिला के साथ सोते समय शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
महिला रिश्ते में उसकी मौसी लगती थी, जिसने उसकी हरकत का विरोध किया और उसे डांटा। उसे ठीक से व्यवहार करने के लिए कहा, लेकिन बच्चे ने गुस्से में आकर उसका तकिए से मुंह दबा दिया। घटना दक्षिण कन्नड़ जिले के उप्पिनंगडी कस्बे के एक गांव की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बच्चे ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल लिया।
यह भी पढ़ें:मैनेजर को भट्ठे में जिंदा जलाया; MP में दिल दहला देने वाली वारदात, प्यार का खौफनाक अंजाम
पिता को दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत बताया
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को कर्नाटक में 10वीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र को अपनी मौसी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया है, क्योंकि उसने उसके यौन प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। 37 वर्षीय महिला रविवार रात अपने घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली थी। पुलिस तक मामला पहुंचने से बच्चा घबरा गया और उसने अपने पिता से कहा कि मौसी को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।
पिता ने पूछा कि परिजनों को क्यों नहीं बताया तो उसने कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत दम घुटने से होने का पता चला तो युवक रोने लगा और पिता को वारदात के बारे में बताया। उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ही मौसी का मुंह तकिए से दबाया।
यह भी पढ़ें:हुस्न के जाल में फंसाया, 40 गोलियां मरवाईं और…कौन है नई लेडी डॉन अनु? जिसकी दिल्ली पुलिस को तलाश
करतूत का खुलासा होने के डर से मौसी को मारा
बच्चे ने पिता को अपनी हरकत के बारे में बताया और कहा कि उसे डर था कि कहीं वह दूसरों को उसकी करतूत के बारे में न बता दे, इसलिए जब वह फिर से सो गई तो उसने तकिये से उसका मुंह दबा दिया। मौसी ने दम घुटने पर उससे बचने की कोशिश की, इस दौरान उसकी पीठ पर खरोंच भी लग गई। पुलिस ने चेक किया तो बच्चे की पीठ पर खरोंच के निशान मिले। पुलिस ने तकिया बरामद करके आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया। अब उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करके आगामी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:बच्चे की मौत का खौफनाक वीडियो! महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन केस, कार ने कुचला साइकिल सवार
संबंधित खबरें
वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
5 hrs agoSIR के खिलाफ आंदोलन में शामिल होंगे निर्मला सीतारमण के पति परकला प्रभाकर
5 hrs agoसौरव-आशुतोष रांका को ध्रुव राठी ने बताया 'फ्रीडम फाइटर', क्या बोले अभिजीत?
6 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
7 hrs agoक्या है SEM कोर्ट? जहां अटकी है सौरव-रांका की रिहाई, अदालत से अलग कैसे?
10 hrs agoनई कार लेकर शोरूम से निकला ग्राहक, बाइक से टकराई बेकाबू कार; Video Viral
11 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
12 hrs ago'सीधे HC क्यों आए', हाईकोर्ट से फटकार के बाद सौरव-रांका ने वापस ली याचिका
13 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
13 hrs agoरेलवे में 1200 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्तियां, जानें पूरी डिटेल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines